एक्सप्लोरर

घर बैठे-बैठे भी बनवा सकते हैं पासपोर्ट, यहां जानें खुद अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका

घर बैठे पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो एम पासपोर्ट सेवा एप के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात कि इस ऐप के जरिए आप सिर्फ अपने आधार कार्ड की मदद से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

भारत से बाहर अगर आपको कहीं भी ये प्रमाण देना हो कि आप एक भारतीय नागरिक हैं तो आपके पास भारतीय पासपोर्ट का होना सबसे जरूरी है. यानी आपके पास भारत के कितने भी वैलिड डॉक्यूमेंट्स क्यों ना हों, लेकिन देश से बाहर आपके लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स पासपोर्ट ही है. ऐसे में हर इंसान के लिए बासपोर्ट सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स होता है. चलिए जानते हैं कि आप इस पासपोर्ट को घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं.

मात्र इतनी लगती है फीस

अगर आप घर बैठे पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो एम पासपोर्ट सेवा एप के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात कि इस ऐप के जरिए आप सिर्फ अपने आधार कार्ड की मदद से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं फीस की बात करें तो पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको 1500 रुपये की फीस देनी पड़ती है. ये पैसा भी आपको ऑनलाइन ही पेमेंट करना होता है. यहां से अप्लाई करने के बाद आपका एक बार पुलिस वेरिफिकेशन होगा, इसके बाद आपका पासपोर्ट अपने आप बन कर आपके एड्रेस पर आ जाएगा.

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में mPassport seva ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद इस ऐप में आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए यहां आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा. इस प्रक्रिया के बाद आपको अपने एड्रेस प्रूफ के आधार पर अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का चयन करना होगा. इसका चयन करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका पता जिस राज्य का है, पासपोर्ट ऑफिस भी उसी राज्य का चुनें. ऐसा ना करें की आप रह नोएडा में रहे हैं और पासपोर्ट ऑफिस का चयन दिल्ली का कर लिया है.

इसके बाद, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि चीजें यहां दर्ज करें. फिर यूनिक लॉगिन आईडी दर्ज करें. इसमें आप ईमेल आईडी भी जोड़ सकते हैं. इसे करने के बाद एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं. फिर सिक्योरिटी वाले सवाल और जवाब का चयन करें. ताकि पासवर्ड भूल जाने पर उसे फिर से प्राप्त कर सकें. इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें. जैसे ही आप इस प्रोसेस को करेंगे. पासपोर्ट ऑफिस द्वारा आपके ईमेल एड्रेस पर एक वेरिफिकेशन लिंक आ जाएगा. जैसे ही आप इस वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करेंगे आपको एक नए वेबपेज पर भेज दिया जाएगा और फिर पुष्टि के लिए लॉगइन आईडी डालने को कहा जाएगा.

अकाउंट वैरिफाइड होने के बाद आपको ऐप को बंद करना होगा और दोबारा लॉग इन करना होगा. इसके बाद आपको Existing User टैब के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद Apply For Fresh Passport पर क्लिक करना होगा. इसके बाद पूछी गई जानकारियां भरें और ऐप पर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें. अंतिम में फीस का भुगतान करें और अपॉइंटमेंट फिक्स करें. इसके बाद पासपोर्ट केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराएं.

ये भी पढ़ें: सात्विक, हलाल और वेगन डाइट में क्या होता है अंतर? जानें कैसे की जाती है इसकी पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget