एक्सप्लोरर

बहुत से लोग माचिस की तीली या हेयरपिन से कान साफ करते हैं, क्या ऐसा करना सेफ है?

कान की सफाई न होने पर उसमें मैल जम जाता है, जिसे ईयर वैक्स के नाम से जाना जाता है. वैसे तो यह कानों की सुरक्षा के लिए होता है, लेकिन समय-समय पर इसकी सफाई होना भी जरूरी है.

How To Clean Ear: साफ-सफाई एक अच्छी आदत के साथ-साथ स्वस्थ जीवन की जरूरत भी है. हम लगभग रोजाना अपने शरीर में बाल से लेकर नाखून तक करते हैं, लेकिन कान शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी सफाई हम रोज नहीं करते हैं. शरीर में कान एक बेहद संवेदनशील अंग भी होते हैं. समय से इनकी सफाई न होने या कम होने पर इनमें मैल जम जाता है. जिसे 'ईयर वैक्स' भी कहा जाता है. कभी-कभी यह मैल काफी बढ़ जाता है और कठोर हो जाता है कि आसानी से नहीं निकलता है. इससे लोगों को आवाज कम आना या कान में खुजली जैसी दिक्कत होने लगती है.

कान का मैल साफ करने के लिए कई बार लोग सही तरीका न अपनाते हुए किसी हेयरपिन या फिर ज्यादातर माचिस की तीली का इस्तेमाल करते हैं. अगर आपको भी हेयरपिन और माचिस की तीली से कान साफ करने की आदत है तो जान लें कि इसके गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कान साफ करने का तरीका बतायेंगे...

क्या होता है ईयर वैक्स?

जब कान में सफाई न होने से मैल जम जाता है तो उसे ही ईयर वैक्स के नाम से जाना जाता है. यह जैल जैसे ल्यूब्रिकेंट से बना होता है जो असल में मृत कोशिकाएं होती हैं. वैसे तो ईयर वैक्स कानों की सुरक्षा के लिए होता है, लेकिन इसके जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर यह कानों में संक्रमण की वजह भी बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर कानों की सफाई करते रहें.

तीली से कान साफ करना पड़ सकता है भारी

माचिस की तीली या हेयर पिन से कान साफ नुकसानदायक हो सकता है. इससे कान में से खून निकल सकता है. इतना ही नहीं इस तरह से कान की सफाई करने से कान के पर्दे भी फट सकते हैं. इसके अलावा सफाई के इस तरीके से सुनाई देना भी बंद हो सकता है. इसलिए तीली या हेयरपिन से आपको अपने कानों की सफाई नहीं करनी चाहिए.

कैसे करें कानों की सफाई

वैसे तो कानों में अगर मैल ज्यादा कठोर हो जाए तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए. लेकिन, कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जिससे आप अपने कानों की सफाई कर सकते हैं. हालांकि, यह सारे तरीके आपको तभी आजमाने चाहिए, जब आपको ईयर बड का सही इस्तेमाल करना आता हो.

कानों में बादाम का तेल डालने से जमा हुआ मैल नरम हो जाता है, जिसके बाद इसे इयर बड की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है. सरसों के तेल से भी कानों के मैल को साफ किया जा सकता है, लेकिन इस बात की पुष्टि होनी चाहिये कि सरसों का वह तेल उच्च गुणवत्ता वाला है. इसके अलावा, आप ईयर बड को बेबी ऑयल में डुबोकर भी मैल को निकाल सकते है.

यह भी पढ़ें - तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो तीन हिस्सों में बंट जाएगी दुनिया? तो फिर भारत किस ओर होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget