एक्सप्लोरर

एक-दो नहीं डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली करती है इतने बिजनेस, गिनते-गिनते हो जाएगी रात

Donald Trump Family And Business: ट्रंप फैमिली के बिजनेस नेटवर्क में रियल एस्टेट से लेकर गोल्फ, हॉस्पिटैलिटी, मीडिया और क्रिप्टो सभी चीजों में एक्टिव है. इससे वे अरबों रुपयों का मुनाफा कमाते हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर के देशों को टैरिफ के जरिए डरा रहे हैं, लेकिन वे खुद क्रिप्टो प्रेमी हैं. क्रिप्टो के जरिए उनकी और उनके परिवार की करोड़ों की कमाई हो रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप के परिवार ने सिर्फ कुछ हफ्तों में ही अपने दो क्रिप्टो फर्म के जरिए करीब 1.3 अरब डॉलर की कमाई की है. बड़ी बात यह है कि इन कंपनियों को खुले हुए एक साल का भी वक्त नहीं बीता है. खैर चलिए इसी क्रम में यह जान लेते हैं कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली के कितने बिजनेस हैं. 

विशाल व्यापार नेटवर्क: ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की पहुंच

ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के पास लगभग 500 से 540 बिजनेस एंटिटी हैं, जिनमें से लगभग 250 नाम का इस्तेमाल ट्रंप नाम से किया जाता है. ये यूनिट्स रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, गोल्फ कोर्स, लाइसेंसिंग, रिटेल, मीडिया और ब्रांडिंग कांट्रैक्ट्स तक फैली हैं. 

रियल एस्टेट, होटल्स और गोल्फ

न्यूयॉर्क, शिकागो, लास वेगास, फ्लोरिडा, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में ट्रंप नाम से कई लग्जरी प्रॉपर्टीज, होटल, गोल्फ रिसॉर्ट और टावर्स संचालित होते हैं. ट्रंप ने जो टैरिफ लागू किए हैं, उसके जरिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और लक्जरी बिजनेस मॉडल जैसे कि उनके होटल और गोल्फ एस्टेट को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है. ये सब ट्रंप फैमिली के हाथ में हैं. ये प्रॉपर्टीज अमेरिका ही नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड और आयरलैंड जैसे देशों में भी फैली हैं.

गोल्फ कोर्स और वाइनरी

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के पास अमेरिका और यूरोप में 17 से ज्यादा गोल्फ क्लब हैं. वहीं, वर्जीनिया में Trump Winery वाइन इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. इसके जरिए भी परिवार की जमकर कमाई होती है.

मीडिया और ब्रांडिंग

ट्रंप का नाम खुद एक ब्रांड है. टीवी शो The Apprentice ने उन्हें करोड़ों डॉलर की कमाई कराई है. इसके अलावा ट्रंप नाम का इस्तेमाल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स, कपड़ों, फर्नीचर और यहां तक कि परफ्यूम ब्रांड्स में भी होता है.

परिवार की भूमिका

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप बिजनेस ऑपरेशन, खासकर रियल एस्टेट और गोल्फ कोर्स देखते हैं. इवांका ट्रंप ने पहले फैशन ब्रांड चलाया, बाद में वे राजनीति और फैमिली बिजनेस दोनों में सक्रिय हुईं. जेरेड कुशनर (इवांका के पति) कुशनर कंपनियों के जरिए रियल एस्टेट और मीडिया बिजनेस देखते हैं.

कुल मिलाकर डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली का बिजनेस एक ग्लोबल नेटवर्क है, जो टैरिफ नीतियों और राजनीति दोनों से गहराई से जुड़ा रहा है. रियल एस्टेट से लेकर गोल्फ और मीडिया तक यह परिवार सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि कारोबार की दुनिया में भी सबसे प्रभावशाली नामों में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें: भारत vs अमेरिका vs चीन... किस देश का उपराष्ट्रपति होता है सबसे शक्तिशाली, जानिए उसके पास कौन-कौन सी पावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget