एक्सप्लोरर

कितना भी खा लें लेकिन नहीं बढ़ता मोटापा, क्या आपके बॉडी फैट का 'मां की कोख' से कुछ संबध है? नई रिसर्च उड़ा देगी होश

एक रिसर्च में पता चला है है कि आपके शरीर में कितना फैट होगा, यह बहुत हद तक उस महीने का मौसम तय करता है, जिस महीने आप अपनी मां के पेट में आए थे. यानी जब आपकी मां ने आपको कंसीव किया था.

आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो जन्म से ही एकदम फिट होते हैं. ये लोग कितना भी खा लें लेकिन मजाल है कि बॉडी पर फैट नजर आए. वहीं, दूसरी तरफ वे लोग हैं जिनके शरीर पर पानी भी लगता है. यानी ये लोग जितना भी हल्का खाएं, मोटे ही दिखते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? 

आपके घर में, दोस्तों में या आसपास कुछ ऐसे लोग होंगे जो हमेशा एकदम फिट दिखते होंगे. वे न तो जिम जाते हैं और न ही किसी तरह की एक्सरसाइज करते हैं, इसके बावजूद उनका पेट अंदर रहता है? एक रिसर्च में सामने आया है कि आपके बॉडी फैट का संबंध आपकी मां की कोख से होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं उस रिसर्च के बारे में जो आपके होश भी उड़ा सकती है. 

जिस महीने पेट में आए उस महीने का मौसम करता है असर

जापान में हुई एक रिसर्च में पता चला है है कि आपके शरीर में कितना फैट होगा, यह बहुत हद तक उस महीने का मौसम तय करता है, जिस महीने आप अपनी मां के पेट में आए थे, यानी जब आपकी मां ने आपको कंसीव किया था. बात हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन 365 वॉलंटियर्स पर किए गए अध्ययन में पता चला है कि ठंड के मौसम में गर्भधारण करने वाले लोगों का शरीर गर्मी के मौसम गर्भधारण करने वाले लोगों से अलग तरह से काम करता है. 

ठंड के मौसम वाले लोगों की बॉडी में होता है कम फैट

रिसर्च में सामने आया है कि ठंड के मौसम में गर्भधारण करने वाले लोगों में एक विशेष प्रकार की वसा अधिक सक्रिय थी ऐसे लोगों में ब्राउन एडिपोज टिश्यू की गतिविधि अधिक थी, जो हमारे शरीर की ऊर्जा को जलाने का काम करता है और शरीर को गर्म भी रखता है. अध्ययन में पाया गया है कि जिस बच्चों को उनकी मां ने ठंड के मौसम में कंसीव किया, उनमें ऊर्जा की खपत अधिक थी और उनका वजन भी कम था. इतना ही नहीं ऐसे बच्चों के शरीर में वसा भी कम जमा थी. 

गर्मी में गर्भधारण वाले लोगों में होता है ज्यादा फैट

शोधकर्ताओं की टीम का मानना है कि हमारे शरीर में ब्राउन वसा की गतिविधि हमारे बॉडी फैट पर असर डालती है. अगर ब्राउन वसा की गतिविधि अधिक होगी तो बॉडी फैट कम होगा. वहीं अगर इसकी गतिविधि कम होगी तो उतना ही बॉडी फैट ज्यादा होगा. स्टडी में सामने आया है कि गर्मी के मौसम में गर्भधारण करने वालों में सक्रिय ब्राउन वसा की कमी थी, जिससे उनका वजन भी ज्यादा था और बॉडी फैट भी ज्यादा था.  

यह भी पढ़ें: इतने साल बाद दोबारा लौटेगी खतरनाक कोरोना महामारी, बेहद डराने वाली है ये भविष्यवाणी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
भारत में अयोध्या तो पाकिस्तान में यहां आता है बंपर चढ़ावा, वहां कैसे मैनेज होता है सिस्टम?
Scrap Tyres: देश क्यों खरीदते हैं कटे-फटे टायर, जानें कहां होता‌ है इनका इस्तेमाल?
देश क्यों खरीदते हैं कटे-फटे टायर, जानें कहां होता‌ है इनका इस्तेमाल?
Buried Treasure: पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?
US Independence Day: 2 जुलाई को आजाद हुआ था अमेरिका, फिर 4 जुलाई को क्यों मनाया जाता है उसका स्वतंत्रता दिवस
2 जुलाई को आजाद हुआ था अमेरिका, फिर 4 जुलाई को क्यों मनाया जाता है उसका स्वतंत्रता दिवस

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget