एक्सप्लोरर

क्या युद्ध में पहले हमला करने वाले देश को होता है कोई नुकसान? जान लीजिए जवाब

Countries Damage In War: युद्ध किसी भी परिस्थिति में अच्छा नहीं होता है. यही वजह है कि देश इससे बचने की कोशिश करते हैं. लेकिन अगर कोई देश पहले हमला करे तो उसे किस तरीके का नुकसान हो सकता है.

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है. पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की है कि उसको मुंहतोड़ जवाब देना बहुत जरूरी है. कभी भी युद्ध जैसी परिस्थितियां हो सकती हैं. यही वजह है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए जल संधि निलंबित करना, पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना और राजनयिक संबंध कम करने जैसे काम किए हैं. बदले में पाकिस्तान ने भी भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. जब भारत ने जल समझौता खत्म किया तो इस पर पाकिस्तान की सबसे ज्यादा आक्रामक प्रतिक्रिया आई. 

यही वजह है कि पाकिस्तान, भारत से डरा हुआ है और कह रहा है कि भारत कभी भी युद्ध के लिए पहला हमला कर सकता है. लेकिन भारत या फिर कोई भी अन्य देश अगर किसी दूसरे देश के खिलाफ पहले हमले की शुरुआत करता है तो उस देश का कितना नुकसान होता है. चलिए जानें. 

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

किसी दुश्मन देश के ऊपर पहले हमला करने को लेकर जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं. फायदा तो यह हो सकता है कि दूसरे देश पर उसकी मजबूत स्थिति होती है. दुश्मन को अप्रत्याशित रूप से नुकसान पहुंचाया जा सकता है. हालांकि इससे अंतरराष्ट्रीय कानून और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी होता है. इसके अलावा पहले हमला करने से उस देश को आर्थिक, सैन्य और सामाजिक तौर पर भी नुकसान होता है. 

कमजोर आर्थिक स्थिति

अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार बिना किसी वैध कारण के किसी भी अन्य देश पर हमला करने पर युद्ध अपराध माना जाता है. ऐसी स्थिति में पहले हमला करने वाले देश को संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन दंडित भी कर सकते हैं. युद्ध की परिस्थिति में किसी देश का इतना खर्चा होता है कि उसको बहुत अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. सैन्य उपकरण, सैनिकों और अन्य युद्ध से संबंधित खर्चों को लेकर भारी रकम खर्चा करनी पड़ती है. इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है. 

सैन्य नुकसान

किसी भी परिस्थिति में पहले हमला करने वाले देश को अपने सैनिकों की जान गंवाने और उनको ज्यादा चोट लगने का खतरा होता है. इससे किसी देश की सैनिक शक्ति कम होती है. इसके अलावा युद्ध से सामाजिक तौर पर भी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में देश में अपराध, सामाजिक अशांति और नागरिक हिंसा का खतरा बढ़ जाता है. देश की संरचना भी कमजोर होती है और लोगों का विश्वास भी कम होता है.

यह भी पढ़ें: 14 देशों के साथ बॉर्डर साझा करता है चीन, जानें इतने बड़े देश की सुरक्षा कैसे करता है ड्रैगन?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Land Purchase: पहाड़ों पर क्यों जमीन नहीं ले सकते दूसरे राज्यों के लोग, जानें कब बनाया गया था यह कानून?
पहाड़ों पर क्यों जमीन नहीं ले सकते दूसरे राज्यों के लोग, जानें कब बनाया गया था यह कानून?
Largest Temple Bell: देश के किस मंदिर में लगा है सबसे बड़ा घंटा, कितने किलोमीटर तक गूंजती है इसकी आवाज?
देश के किस मंदिर में लगा है सबसे बड़ा घंटा, कितने किलोमीटर तक गूंजती है इसकी आवाज?
Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
River Water vs Sea Water: मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 
मीठा होता है नदी का पानी, फिर समंदर में पहुंचकर क्यों हो जाता है खारा? 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Embed widget