एक्सप्लोरर

क्या सही में 21 दिन कोई काम कर लें तो उसकी आदत पड़ जाती है?

अक्सर ये सुनने में आता है कि कोई भी आदत बदलने में 21 दिन का समय लगता है, लेकिन हमारे मन में सवाल ये भी जन्म लेता है कि आखिर इसमें सच्चाई कितनी है? चलिए जान लेते हैं.

किसी भी आदत को छोड़ने की बात हो या फिर कोई नई आदत बनाने की, हमें अक्सर सुनने में आता है कि इसमें महज 21 दिन का समय लगता है. ये बात 1960 में प्लास्टिक सर्जन मैक्सवेल माल्टज ने कही थी. जो अब हर व्यक्ति बोलता नजर आता है.

दरअसल मैक्सवेल के मुताबिक जब भी वो कोई सर्जरी करते थे तो उनके मरीज में बदलाव आने में 21 दिन का समय लगता था. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या वाकई में हमें किसी भी आदत को अपनाने में 21 दिन का समय लगता है? चलिए आज जान लेते हैं.

किसी आदत को बनने में लगता है कितना समय?

पिछले साल यानी 2023 में शिकागो यूनिवर्सिटी और पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस 21 दिन वाले कॉन्सेप्ट को चुनौती दी थी. इसके लिए उन्होंने 30,000 से ज्यादा जिम जाने वाले और 3,000 से ज्यादा अस्पताल का काम करने वाले कर्मचारियों का डेटा शामिल किया था. ये एनालिसिस मशीन लर्निंग टूल का उपयोग करके किया गया था.

इस रिसर्च में पाया गया था कि कुछ आदतें बनने में दूसरों की तुलना में ज्यादा समय लेती हैं. उदाहरण के तौर पर वर्कआउट की आदत बनने में औसतन छह महीने से ज्यादा समय लग सकता है. वर्कआउट करने की आदत कभी-कभी इंसान को महीनों बाद भी नहीं लगती, वहीं रिसर्च में पाया गया कि अस्पताल में काम करने वाले लोगों को हाथ धोने की आदत लगने में महज एक सप्ताह का वक्त लगता है. दरअसल स्टडी की मानें तो ये आदतों पर निर्भर करता है कि उसे लगने में कितना समय लग रहा है.

आदतों को समझना जरूरी

किसी भी आदत को आपकी नियमित दिनचर्या में शामिल होने में कितना समय लग रहा है वो व्यक्ति और उस आदत पर निर्भर करता है. कई बार सरल आदतें ही बनने में काफी समय ले लेती हैं तो वहीं कई आदतें आसानी से लग जाती हैं. साल 2009 में हुई एक स्टडी में पाया गया था कि लोगों को ऐसी आदत लगने में 18 से 254 दिनों का समय लग गया जो उनके दैनिक जीवन से जुड़ी थीं, जिसमें नाश्ता करने जैसी चीजें शामिल थीं.

यह भी पढ़ें: ज्योतिषी की भविष्यवाणी सुन कांप उठा था यह मुस्लिम जनरल, खुद ही करा दिया था अपनी 63 बेगमों का कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
कैसे काम करते हैं ह्यूमन एग्जोसूट, जिससे 200 किलो के हथियार उठाकर भी दौड़ सकेंगे जवान?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
किस देश का पानी दुनिया में सबसे शुद्ध, कौन है वॉटर एक्सपोर्ट का किंग?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कितनी होती है किसी इमारत की उम्र, कैसे लगा सकते हैं इसका पता?
कैसे होती है शराब की टेस्टिंग, कैसे दी जाती है क्लीन चिट?
कैसे होती है शराब की टेस्टिंग, कैसे दी जाती है क्लीन चिट?

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget