एक्सप्लोरर

क्या लंबे समय तक काजल लगाने से आंखों को पहुंचता है नुकसान, जानिए लगाने का सही तरीका

महिलाएं आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आई मेकअप करती हैं. इस दौरान वो काजल का इस्तेमाल भी करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल का इस्तेमाल करने के लिए सही तरीका क्या होता है?

महिलाएं अक्सर आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आई मेकअप करती हैं. आई मेकअप के दौरान महिलाएं खासकर काजल लगाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार कई घंटों तक काजल लगाने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. जानिए एक्सपर्ट ने काजल लगाने को लेकर क्या सलाह दी है. 

काजल

अधिकांश महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं. क्योंकि काजल लगाने से आंखें बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. इससे आंखें बड़ी, एक्सप्रेसिव और ब्राइट दिखती हैं. काजल सिर्फ आंखों में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसे बुरी नजर से बचाने के लिए भी लोग काजल का टीका लगाते हैं. आपने आस-पास देखा होगा कि  खासकर बच्चों को अधिक काजल का टीका लगाया जाता है. लेकिन लंबे समय तक काजल लगाने से नुकसान भी होता है. 

काजल लगाना कितना सुरक्षित?

आंखों में काजल लगाने के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए. क्योंकि अलग-अलग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में कई तरह के फैक्टर्स होते हैं. जैसे उस सामग्री की क्वालिटी, लगाने का तरीका समेत अन्य बातें शामिल हैं. इन्हीं सब बातों पर इसकी सेफ्टी निर्भर करती है. वहीं पारंपरिक काजल को नेचुरल सामग्री से तैयार किया जाता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले काजल में कई केमिकल तत्व मिलाए जाते हैं. इनमें लेड, प्रिजर्वेटिव्स जैसे पैराबेन्स, फेनॉक्सिथैनॉल आदि होते हैं. ये शेल्फ लाइफ बढ़ाने के साथ ही माइक्रोबियल ग्रोथ को भी रोकते हैं. इन प्रिजर्वेटिव्स के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. ये कॉर्नियल और कंजंक्टिवल एपिथेलियल कोशिकाओं के लिए टॉक्सिक हो सकते हैं. इस कारण इससे आंखों में जलन भी हो सकती है. यदि आप प्रतिदिन काजल लगाते हैं, वह भी आंखों के वॉटरलाइन के अंदर लगाते हैं तो इससे ड्राई आई, खुजली या जलन पैदा हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अच्छी क्वालिटी का काजल जरूर खरीदें. वहीं सही तरीके से आंखों में काजल लगाना चाहिए.

काजल लगाने का सही तरीका 

एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए आप आंखों में बेहतरीन क्वालिटी का काजल लगाना चाहिए. आई मेकअप के दौरान नामी ब्रांड के काजल या कोई भी आई मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदना चाहिए. क्योंकि सस्ते के काजल और मेकअप सामान के चक्कर में आंखों को भारी नुकसान पहुंच सकता है.  वहीं काजल खरीदने से पहले उसका पैकेट पर दिए गए दिशानिर्देश और इंग्रीडिएंट्स और एक्सपायरी डेट को ध्यान से पढ़कर ही खरीदना चाहिए. इसके अलावा गंदी उगलियों से काजल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक आंखों के वॉटरलाइन में काजल लगाने से बचना चाहिए. इससे ऑयल ग्लैड्स ब्लॉक हो सकता है, जो खुजली, जलन, ड्राई आइज का कारण बन सकता है. 

ये भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे भी करते हैं पूल में स्विमिंग, एक्सपर्ट ने दी जरूरी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
क्या विदेशी नागरिकों को भी मौत की सजा दे सकता है सऊदी? जानें नियम
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
भारत में कितने बचे हैं जल्लाद, आजादी के बाद से कितनी घट गई संख्या?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी
ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कितनी महंगी, काव्या मारन रचाने जा रहीं शादी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget