एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं हर सुबह आपकी लंबाई कैसे बढ़ जाती है? ये है वजह

जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर द्वारा किए एक रिसर्च के अनुसार, अगर हम सुबह सुबह जाग कर अपना कद नापें, तो वह दिन भर से ज्यादा लम्बा होता है.

आज के दौर में आप को आपके कद से नहीं बल्कि आपके काम से आंका जाता है. हालांकि, इसके बावजूद भी कई लोग अपने कद को लेकर कॉम्पलेक्स में रहते हैं. दरअसल, इसके पीछे शायद छोटे कद वालों के साथ बचपन में हुआ व्यवहार होता है. कई बार आपने देखा होगा कि जिन बच्चों का कद छोटा होता है उन्हें बचपन में ही लोग और उनके साथ के बच्चे चिढ़ाना शुरु कर देते हैं. कोई उन्हें छोटू कहता है तो कोई टिंगू. उनको नाटे, बटला जैसे अलग-अलग नाम दे दिए जाते हैं. यही वजह है कि आज हर आदमी चाहता है कि उसका कद लंबा हो और कम से कम वो औसत लंबाई का तो हो ही. हालांकि, क्या आपको बता है कि हर सुबह आपका कद पहले दिन के मुकाबले थोड़ा सा बढ़ा हुआ होता है, चलिए जानते हैं ऐसा कैसे होता है.

कैसे सुबह बढ़ जाता है

कई लोग हैं इस दुनिया में जो चाहते हैं कि उनकी लंबाई रातों रात बढ़ जाए. लेकिन क्या ऐसा संभव है? शायद हां! लेकिन यह महज कुछ ही देर के लिए होता है. दरअसल, जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर द्वारा किए एक रिसर्च के अनुसार, अगर हम सुबह सुबह जाग कर अपना कद नापें, तो वह दिन भर से ज्यादा लम्बा होता है. इसके पीछे का कारण गुरुत्वाकर्षण को बताया जाता है. दरअसल, गुरुत्वाकर्षण की वजह से हमारी रीढ़ और हमारे शरीर के अन्य हिस्सों में मौजूद कार्टिलेज संकुचित हो जाते हैं. ख़ासकर हमारे घुटने में ये सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि हम पूरे दिन खड़े रहते हैं या बैठते हैं. वहीं जब हम आराम की स्थिति में लेटे होते हैं, तो हमारी रीढ़ फैली हुई होती है इसे आप अंग्रेजी में कह सकते हैं कि डीकंप्रेस हो जाती है, इसलिए जब हम सुबह उठते हैं तो रात भर बिस्तर पर लेटे रहने के बाद हम वास्तव में लम्बे होते हैं.

अंतरिक्ष में भी इंसान होता है लंबा

अंतरिक्ष का माहौल पृथ्वी के माहौल से बहुत अलग होता है. वहां गुरुत्वाकर्षण बल की कमी होती है, जिसकी वजह से इंसानी शरीर पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. यही वजह है कि बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आने वाले अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर अपनी सामान्य ऊंचाई से कुछ इंच लंबे होते हैं. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है. दरअसल, पृथ्वी के वायुमंडल से दूर उनकी रीढ़ पर गुरुत्वाकर्षण बल की कमी होती है इसकी वजह से वह लंबे लगते हैं. हालांकि, जब वो लोग फिर से पृथ्वी पर आते हैं तो गुरुत्वाकर्षण धीरे-धीरे उन्हें उनकी सामान्य ऊंचाई देता है.

ये भी पढ़ें: ट्विटर पर पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने भारत के पहले प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां थी PM मोदी की चाय की दुकान, वहां कैसे करें विजिट?
जहां थी PM मोदी की चाय की दुकान, वहां कैसे करें विजिट?
गुरुग्राम के बाद अब लखनऊ, जानें हर साल कितने हिट एंड रन मामले होते हैं दर्ज
गुरुग्राम के बाद अब लखनऊ, जानें हर साल कितने हिट एंड रन मामले होते हैं दर्ज
अगर फिर से लौटा कैश का दौर तो किन व्यापारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
अगर फिर से लौटा कैश का दौर तो किन व्यापारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
कितना होता है दहकते हुए ज्वालामुखी का तापमान, यह कितना खतरनाक?
कितना होता है दहकते हुए ज्वालामुखी का तापमान, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
चीन-पाकिस्तान सीमा आयोग पर भड़का MEA, कहा- 'गैर-कानूनी और जबरन कब्जा...'
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
UP चुनाव: सुभासपा की बड़ी मांग, 35-40 सीटों के साथ डिप्टी CM पद चाहिए
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
UPI विवाद: राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP अध्यक्ष - ‘विपक्ष की बेचैनी...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
ऑफिस पहुंचकर भी गर्मा गर्म रहेगा टिफिन का खाना, ये तरीके आएंगे काम
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
संजुक्ता पराशर को क्यों कहते हैं असम की आयरन लेडी? अब मिली बड़ी जिम्मेदारी 
Embed widget