एक्सप्लोरर

यहां प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 2 के बीच की दूरी है 2KM! देश के इस शहर में है ये अनोखा रेलवे स्टेशन

आज तक आपने कई अनोखे रेलवे स्टेशनों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी 2 किलोमीटर हो? आइए जानते हैं ये स्टेशन देश के किस शहर मैं है.

Indian Railways: भारत मे जब भी किसी को लंबा सफर तय करना होता है तो सबसे पहला ख्याल भारतीय रेलवे का आता है. ऐसे में आपको बता दें कि भारतीय रेलवे का नेटवर्क एशिया में सबसे बड़ा है और दुनिया भर मे यह चौथे नंबर पर आती है. भारतीय रेलवे केवल बड़े रेल नेटवर्क होने की वजह से फेमस नहीं है, बल्कि यह बहुत से आश्चर्यों से भरा है. इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक बहुत ही अनोखे स्टेशन के बारे में बताएंगे. भाग दौड़ से भरे इस मुल्क मे एक ऐसा स्टेशन भी मौजूद है, जहां प्लेटफॉर्म के बीच कुछ मीटर की नहीं, बल्कि पूरे 2 किलोमीटर की दूरी है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कहां है यह अनोखा रेलवे स्टेशन और किस वजह से है प्लेटफॉर्म के बीच इतनी दूरी है?

कहां है यह अनोखा रेलवे स्टेशन?

भारतीय रेलवे का यह अनोखा रेलवे स्टेशन जिसके प्लेटफॉर्म के बीच 2 किलोमीटर की दूरी है, बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित बरौनी गांव नामक कस्बे में बना है, जो कि गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. अनोखे रेलवे स्टेशन के अलावा यह औद्योगिक कस्बे के रूप में भी अहम माना जाता है. इस कस्बे को तेल शोधनगर और थर्मल पावर प्लांट के लिए जाना जाता है. 

बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन

यह अनोखा रेलवे स्टेशन बरौनी जंक्शन के नाम से जाना जाता है, सन 1883 में बरौनी जंक्शन बनकर तैयार हुआ था. उस समय इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या एक से शुरू होती थी. बरौनी जंक्शन से विभिन्न मंडलों में ट्रेनें चलती थीं. लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर केवल  मालगाड़ी खड़ी हुआ करती थी. कुछ समय बाद वहाँ के लोगों ने शिकायत की, लोगों की शिकायत के बाद एक और बरौनी जंक्शन बनाने का फैसला किया गया. 

दूसरा स्टेशन बना दो किलोमीटर दूर  

लोगों की शिकायत के बाद, बरौनी जंक्शन से दो किलोमीटर दूर जाकर दूसरा बरौनी रेलवे स्टेशन बनाया गया, दूसरे स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म की संख्या एक ही रखी गई. जिसकी वजह से एक ही जगह पर दो किलोमीटर की दूरी पर दो स्टेशन एक नाम वाले बन गए. 

अब प्लेटफॉर्म की संख्या होती है 2 से शुरू 

जब नया बरौनी रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हो गया तो पुराने बरौनी रेलवे स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफॉर्म को हटा दिया गया था, तब से पुराने बरौनी रेलवे स्टेशन पर 2 नंबर से ही प्लेटफॉर्म की संख्या शुरू होती है. इसके बाद और भी प्लेटफॉर्म को बनाये गये है. देखा जाए तो यह बहुत ही अनोखा रेलवे स्टेशन है, जहां प्लेटफॉर्म नंबर एक ही मौजूद नहीं है.

लोगों को होती हैं ये परेशानियां

दो रेलवे स्टेशन और वो भी इतनी ज्यादा दूरी पर होने की वजह से बहुत से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. क्योंकि, जिन यात्रियों की ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर होती है, उन्हें दो किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे रेलवे स्टेशन तक समय से पहुंचना होता है.

यह भी पढ़े - ये गाय धरती पर नहीं बल्कि समुंदर के अंदर रहती है...जानिए क्यों किया जा रहा है इनका शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Protests : चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
चीन में तानाशाही तो फिर वहां कैसे होते हैं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन?
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
क्या होते हैं अजूबे? दुनिया में सात ही क्यों, 8 वां अब तक क्यों नहीं बन पाया
हिंदू धर्म ही नहीं, खुद पैगंबर मोहम्मद को भी नहीं पसंद था लहसुन प्याज- होश उड़ा देगी सच्चाई
पैगंबर मोहम्मद क्यों नहीं खाते थे लहसुन-प्याज? जानें यह सच
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा
पाकिस्तान में कौन है नेता प्रतिपक्ष? राहुल गांधी के मुकाबले क्या है उनकी शिक्षा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget