एक्सप्लोरर

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना केस, जानें कब लिया जाता है लॉकडाउन लगाने का फैसला

COVID-9 Cases In India: भारत में एक बार फिर लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या एक हजार के पार हो चुकी है, ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं.

COVID-9 Cases In India: भारत में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. इसके नए वेरिएंट से अब तक एक हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है. भारत के अलग-अलग राज्यों से रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है. इसे देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं, साथ ही राज्यों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में भी कई तरह के सवाल हैं, कई लोग लॉकडाउन की बातें भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये फैसला कब लिया जाता है और इसके क्या नियम हैं. 

भारत में मिले दो सब वेरिएंट
भारत में कोरोना के जो मामले आ रहे हैं, उनमें कोविड के वेरिएंट के सब वेरिएंट शामिल हैं. NB.1.8.1 और LF.7 ओमिक्रॉन के वेरिएंट थे, जिसके बाद अब इनके सब वेरिएंट JN.1 और LF.7 सामने आ रहे हैं. ज्यादातर लोग JN.1 से पीड़ित बताए जा रहे हैं. हालांकि डॉक्टर का कहना है कि ये वेरिएंट इतने खतरनाक नहीं हैं और लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. 

कब लगता है लॉकडाउन?
अब उस सवाल का जवाब देते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. लॉकडाउन ऐसे ही नहीं लगाया जाता है. सरकार की तरफ से ये फैसला तभी लिया जाता है, जब कोरोना से होने वाली मृत्यु दर काफी ज्यादा हो जाए. यानी कोरोना फैलने से लोगों की मौत का बहुत ज्यादा खतरा हो, ऐसे में तमाम मार्केट और बाकी चीजें बंद कर दी जाती हैं. लॉकडाउन आखिरी विकल्प होता है, इससे पहले सरकारों की तरफ से कुछ हल्की पाबंदियां लगाई जाती हैं और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा जाता है.

पैनिक होने की जरूरत नहीं
कोरोना की पहली और दूसरी वेव ने दुनियाभर में तबाही मचाई थी, जिसके बाद सब कुछ बंद करना पड़ा था और इसका सरकारों को नुकसान भी झेलना पड़ा. हालांकि अब लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है, साथ ही बूस्टर डोज भी लिया है. इसीलिए कोरोना के वेरिएंट इतने घातक नहीं हैं. कुल मिलाकर लॉकडाउन जैसी स्थिति फिलहाल नहीं होने वाली है, ऐसे में आपको पैनिक होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपको खुद से कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करना है और आप इस वायरस से सुरक्षित रहेंगे. 

ये भी पढ़ें - कैसे फैलता है कोरोना? जान लीजिए पिछली दो कोविड वेव का पैटर्न, फिर बढ़ने लगे हैं केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget