एक्सप्लोरर

ये क्या है भाई! चीन की महिला पहले बनी मां फिर बच्चा पैदा कर बन गई बाप, क्या ये वाकई मुमकिन है? जान लें जवाब

दक्षिण-पश्चिमी चीन की रहने वाली 59 साल की महिला ने दो अलग-अलग शादियां की हैं. पहली पुरुष से और दूसरी एक महिला से. दोनों शादी से उसके दो बच्चे हैं, जो उसे मां और बाप दोनों कहकर बुलाते हैं.

क्या किसी इंसान में दो प्रजनन प्रणाली हो सकती हैं? क्या कोई इंसान पहले मां और बाद में बाप बन सकता है? क्या एक इंसान दो 'सेक्स हार्मोंस' हो सकते हैं? ये सवाल आपको हैरान कर सकते हैं, लेकिन ऐसा सच में हुआ है. मामला चीन से जुड़ा है, जहां एक महिला पहली शादी से मां और बाद में दूसरी शादी से बच्चा पैदा कर बाप बन गई. मामला सामने आने के बाद वह चर्चा का विषय बनी हुई है. 

दक्षिण-पश्चिमी चीन की रहने वाली 59 साल की महिला को दो प्रजनन प्रणाली होने की दुर्लभ बीमारी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने दो अलग-अलग शादियां की हैं. पहली पुरुष से और दूसरी एक महिला से. दोनों शादी से उसके दो बच्चे हैं. पहला बच्चा उसे मां कहकर बुलाता है और दूसरा बाप. जबकि आधिकारिक दस्तावेजों में उसकी की पहचान एक महिला के रूप में ही की गई है. 

क्या है पूरा मामला?

चीन के बिशन काउंटी की रहने वाली महिला लियू बचपन से ही छोटे बाल और पुरुषों जैसे कपड़े पहनती थी. जब वह 18 साल की हुई तो उसकी शादी टैंग नाम से एक व्यक्ति से हो गई. एक साल के अंदर ही लियू ने एक बेटे को जन्म दिया. हालांकि, उसकी जिंदगी में मोड़ तब आया, जब लियू के शरीर में कई बदलाव होने लगे. एंड्रोजेनिक हार्मोन के अचानक बढ़ने से लियू की दाढ़ी बढ़ने लगी और उसके ब्रेस्ट का साइज भी कम हो गया, यहां तक कि उसमें पुरुष प्रजनन अंगों का भी विकास होने लगा. लियू में हुए इस बदलाव के कारण टैंग ने उससे तलाक ले लिया और बेटे के साथ अलग रहने लगा. 

लियू ने की दूसरी शादी

तलाक के बाद लियू ने नई जिंदगी की शुरुआत की और एक जूता फैक्टरी में काम करने लगी. यहां काम करने वाली झोउ नाम की एक महिला सहकर्मी के प्रति उसको आकर्षण हुआ. हालांकि, लियू के आधिकारिक दस्तावेजों में उसे महिला के रूप में पहचाना जाता है, जिस कारण उसकी शादी झोउ से नहीं हो पाई, क्योंकि चीन में समलैंगिक विवाह गैरकानूनी है. जिसके बाद उसने अपने पहले पति टैंग का रुख किया. एक आम सहमति के बाद उसने अपने पहले पति टैंग की शादी झोउ से करा दी. इस शादी की शर्त यह थी कि लियू और झोउ साथ रहेंगी. कुछ दिनों बाद झोउ प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. अब लियू के दो बेटे हैं. टैंग का बेटा लियू को मां बुलाता है, तो झोउ का बेटा उसे बाप. 

रेयर ऑफ द रेयरेस्ट है मामला

आम तौर पर पुरुष और महिला में अलग-अलग क्रोमोसोम होते हैं. पुरुष में XY तो महिला में XX क्रोमोसोम होते हैं. हालांकि, इस तरह का मामला काफी दुर्लभ है, जो लाखों में एक है. जानकारी के मुताबिक, ओवोटेस्टिकुलर डिसऑर्डर में एक व्यक्ति में औवैरियन और टेस्टिकुलर टिशू दोनों होते हैं। औवैरियन और टेस्टिकुलर टिशू अलग-अलग हो सकते हैं या दोनों को एक साथ मिलाकर ओवोटेस्टिस कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चीन के HMPV से भारत के केरल को खतरा क्यों, यहां सबसे पहले कैसे आ जाता है वायरस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget