एक्सप्लोरर

ये देश पृथ्वी में कर रहा इतना गहरा छेद, जिसकी गहराई जानकर ही घूम जायेगा सिर! जानिए क्या है मकसद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के जिनजियांग प्रांत के तारिम बेसिन में 32 हजार फीट गहरे छेद की खुदाई का काम चालू है. हिसाब लगाया जाए तो यह छेद लगभग 10 किलोमीटर से भी ज्यादा गहरा होगा.

10 Kilometre Deep Hole In Earth: धरती में अगर 50 से 100 फीट नीचे जाएं तो पानी (भूमिगत जल) आ जाता है. वहीं, 1000 फीट के बाद से तो कच्चा तेल और गैस निकलने लगती है. कोयला सहित कई अन्य तमाम अयस्क भी इससे कम गहराई पर ही मिल जाते हैं. कुल मिलाकर 1000, 2000 फीट तक इंसान की जरूरत की चीजें मिल जाती हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चीन धरती में करीब 32,000 फीट गहरा छेद कर रहा है.

धरती में होगा 10 किलोमीटर गहरा छेद

चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनजियांग प्रांत के तारिम बेसिन इलाके में दुनिया के सबसे जिन्हे कृत्रिम छेद की खुदाई का काम शुरू भी कर दिया है. हिसाब लगाया जाए तो यह छेद लगभग 10 किलोमीटर से भी ज्यादा गहरा होगा. ऐसा करने के पीछे चीन का मकसद पृथ्वी से जुड़े कई राज जानना है. स्पेस के साथ अब चीन पृथ्वी की सतह के नीचे रिसर्च में भी तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है. 

मिलेंगी काम की जानकारियां

यह छेद 10 महाद्वीपीय परतों से होकर गुजरेगा. इसकी मदद से जलवायु परिवर्तन, महाद्वीपों का इतिहास, जीवन का विकास और पृथ्वी के इतिहास से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी. वैसे चीन की ओर से इस खुदाई और इसके पीछे के असली मकसद के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

छेद करने के पीछे चीन का मकसद

ऑपरेशन में काम करने वाले एक टेक्निकल एक्सपर्ट वांग चुनशेंग ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि 10 हजार मीटर से भी ज्यादा गहरा छेद करना एक बड़ा और चुनौती भरा कदम है. इससे पृथ्वी के अनजाने राज सामने आएंगे और इंसान धरती को और अच्छे से समझ पाएगा. इस ऑपरेशन से हजारों साल पहली भूकंप, ज्वालामुखी, जलवायु परिवर्तन जैसी पुरानी घटनाओं और उनके इतिहास को और भी बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी.

पहले रूस भी कर चुका है कोशिश

इससे पहले, रूस भी ऐसी ही कोशिश 1970 से 1992 के बीच कर चुका है. 22 सालों में रूस धरती में सिर्फ 12,262 फीट गहरा ही छेद कर पाया. फिलहाल यह होल ही दुनिया का सबसे गहरा कृत्रिम बिंदु है. रूस के बाद अब चीन ने भी इस ओर कदम बढ़ाया है. वह छेद करके पृथ्वी के विकास के इतिहास और उसकी संरचना के बारे में और भी ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहता है. 

छेद करने में होंगी चुनौतियां

यह खुदाई चीन के सबसे बड़े मरूस्थल तकलीमकान में चल रही है. इस हिस्से में रेत और धूल भरी आंधी से जूझते हुए काम कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इस खुदाई को अंजाम देना वाकई चीन के लिए काफी चुनौती भरा काम होगा. अब बस यह देखने वाली बात है कि चीन इस खुदाई को कितनी गहराई तक चालू रख पाएगा.

यह भी पढ़ें - यहां के लोग नहीं पहनते जूते चप्पल, कभी अस्पताल भी नहीं जाते! भारत के इस राज्य में है ये गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army के इन घातक हथियारों ने कारगिल में दिलाई थी जीत
Indian Army के इन घातक हथियारों ने कारगिल में दिलाई थी जीत
Dharmendra Pradhan Resignation: इस्तीफे के बाद मंत्री को कितनी मिलती है पेंशन, जानें नियम
इस्तीफे के बाद मंत्री को कितनी मिलती है पेंशन, जानें नियम
Indian Army Training: एक सैनिक की ट्रेनिंग पर कितना खर्च करती है इंडियन आर्मी?
एक सैनिक की ट्रेनिंग पर कितना खर्च करती है इंडियन आर्मी?
Nadrai Bridge of Kasganj : नीचे नदी, बीच में सुरंग फिर दो नहरें और चौराहा... इतना क्यों खास है कासगंज का नदरई पुल?
नीचे नदी, बीच में सुरंग फिर दो नहरें और चौराहा... इतना क्यों खास है कासगंज का नदरई पुल?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget