एक्सप्लोरर

जानिए क्यों चांद पर सिर्फ 14 दिन ही काम कर पाएगा भारत का चंद्रयान-3?

Chandryaan-3 Facts: चंद्रयान-3 मिशन जल्द ही चांद पर इतिहास रचने वाला है. एक बार लैंडिंग होने के बाद मिशन 14 दिन ही काम करेगा, जानते हैं क्या है इसका कारण

चंद्रयान-3 अभी चांद के करीब पहुंच गया है. गुरुवार को चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हो गया है और अब एक हफ्ते का रास्ता विक्रम अकेला ही तय करेगा. बताया जा रहा है कि विक्रम 23 अगस्त को चांद की जमीन पर उतरेगा, जिसमें रोवर प्रज्ञान निकलकर चांद से डेटा जमा करेगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाती है तो विक्रम और रोवर का काम सिर्फ 14 दिन का ही होगा. 14 दिन तक ही चांद से डेटा आ पाएगा. 

ऐसे में सवाल है कि आखिर क्यों 14 दिन ही विक्रम चांद से डेटा कलेक्ट करेगा और 14 दिन के बाद इसका क्या होगा. तो जानते हैं कि आखिर 14 दिन की क्या कहानी है और क्यों आने वाले करीब 20 दिन को खास माना जा रहा है. 

क्यों 14 दिन ही चलेगा मिशन?

दरअसल, चंद्रयान चांद के एक दिन में ही काम करेगा और ये दिन में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. बता दें कि चांद का एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है और ऐसे में वो सिर्फ पृथ्वी के 14 दिन तक ही काम कर पाएगा. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसके बाद रात में तापमान माइनस में काफी ज्यादा होने की वजह से प्रज्ञाम सर्वाइव नहीं कर पाएगा. हो सकता है कि ये 14 दिन से थोड़ा ज्यादा टाइम भी काम कर सके, लेकिन अभी 14 दिन ही इसकी सीमा मानी गई है. इस मिशन में 14 दिन तक विक्रम और प्रज्ञान काम करेंगे. 

वैसे ये 14 दिन रोवर के लैंडर से बाहर निकलने के बाद से काउंट होंगे और इन दिनों के हिसाब से इसकी टाइमिंग वगैहरा को सेट किया गया है. अभी विक्रम का अगला पड़ाव स्पीड कंट्रोल कर लैंडिंग के लिए अच्छी जगह खोजना है, जिसके बाद चांद पर रिसर्च का काम किया जाएगा. 

प्रोपल्शन मॉड्यूल का क्या होगा?

प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर और रोवर अलग हो गए हैं. लैंडर और रोवर तो अब चांद की लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में घूमता रहेगा. ये कम्युनिकेशन बनाए रखने के लिए चक्कर लगाता रहेगा. इसके साथ ही डेटा कलेक्ट कर जमीन पर भेजता रहेगा. ये पृथ्वी के लिए डेटा कलेक्ट करने का काम लगातार करता रहेगा. 

ये भी पढ़ें- ट्रेन में इन मरीजों को मिलती है किराए में छूट, यहां देख लीजिए बीमारियों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
Tyson Army Dog: आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
आतंकियों से लड़ा आर्मी डॉग टाइसन, 15 अगस्त पर मिला बड़ा सम्मान
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
ताजमहल पर क्यों नहीं फहरा सकते तिरंगा, क्या है नियम?
Lizard Tail: कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?
कटने के बाद भी हिलती क्यों रहती है छिपकली की पूंछ, जानें साइंस?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget