एक्सप्लोरर

Blood Moon: इस दिन पूरी तरह लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानें किन शहरों में दिखेगा फुल ब्लड मून

इस साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण इस दशक के सबसे ज्यादा दिखने वाले और खूबसूरत ग्रहणों में से एक होगा. यह घटना सिर्फ वैज्ञानिकों या खगोलविदों के लिए नहीं है, बल्कि सभी के लिए एक अलग एक्सपीरियंस होगा.

7 सितंबर 2025 की रात भारत समेत कई देशों के लिए बहुत खास होने वाली है. इस रात आसमान में एक अद्भुत और रहस्यमय खगोलीय घटना ब्लड मून यानी रक्त चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा. जब चंद्रमा धीरे-धीरे लाल रंग में बदलता है और पूरे आसमान में अपनी चमक बिखेरता है, तो वो पल हर किसी के लिए खास बन जाता है.

इस साल का यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) इस दशक के सबसे ज्यादा दिखने वाले और खूबसूरत ग्रहणों में से एक होगा. यह घटना सिर्फ वैज्ञानिकों या खगोलविदों के लिए नहीं है, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक ऐसा एक्सपिरियंस होगा जिसे वह लाइफटाइम नहीं भूल पाएंगे. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ब्लड मून क्या है और यह क्यों होता है. 

ब्लड मून क्या होता है और क्यों होता है? 

जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया यानी शैडो में चला जाता है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है. इस दौरान, चंद्रमा काला नहीं बल्कि गहरा लाल या नारंगी रंग का दिखाई देता है, इसी को ब्लड मून कहते हैं. जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी लाइन में आ जाते हैं, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. पृथ्वी का वातावरण सूरज की रोशनी को फिल्टर और बेंड करता है. सूरज की नीली रोशनी तो वातावरण में बिखर जाती है, लेकिन लाल और नारंगी रोशनी मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है. यही लाल रोशनी चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे वो लाल रंग ले लेता है. इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में रेले प्रकीर्णन यानी Rayleigh Scattering कहते हैं. वही प्रक्रिया जिससे सूरज राइज और सेट समय लाल दिखता है. 

भारत के इन शहरों में दिखेगा ब्लड मून

इस साल ब्लड मून भारत के लगभग सभी हिस्सों में देखा जा सकेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात 8:58 बजे, 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जिसमें रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा. इसी समय चंद्रमा लाल रंग में सबसे ज्यादा चमकेगा. वहीं रात 1:25 बजे, 8 सितंबर 2025 को ग्रहण पूरी तरह खत्म होगा. इसे देखने का सबसे अच्छा समय रात 11:00 से 12:22 बजे तक है. इसी टाइम पर चंद्रमा खूबसूरत ब्लड मून बनकर दिखाई देगा. साथ ही यह समय सभी फोटोग्राफरों के लिए सबसे खास मौका होगा. इस बार का चंद्र ग्रहण देश के कई बड़े शहरों में साफ देखा जा सकेगा, जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद और चंडीगढ़. 

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग बारिश में रेड,ऑरेंज,येलो अलर्ट ही क्यों जारी करता है, ब्लू या ब्लैक क्यों नहीं?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget