एक्सप्लोरर

Why Winning Team Get White Blazer: खिताब जीतने के बाद विनर टीम के खिलाड़ी क्यों पहनते हैं सफेद कोट, क्या है इसकी वजह?

Why Winning Team Get White Blazer: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद सभी खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर दिए गए थे. आखिर से व्हाइट जैकेट क्यों दी जाती है और इसके पीछे का मकसद क्या है.

Why Winning Team Get White Blazer: कल चैंपियंस ट्रॉफी का भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच दुबई में खेला गया. जिसमें भारत ने इतिहास रचते हुए चार विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है. भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और अब 12 साल के बाद फिर से ये खिताब अपने नाम किया है. फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 251 रन बनाए. वहीं भारत ने 49 ओवर में टारगेट चेज कर लिया और ऐतिहासिक जीत अपने नाम दर्ज की. ट्रॉफी उठाने से पहले जीते हुए सभी खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर दिए गए. चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम को सफेद ब्लेजर क्यों दिए जाते हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं.

चर्चा में रहा व्हाइट ब्लेजर

चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों की जीत में व्हाइट ब्लेजर काफी चर्चा में रहा. वैसे तो आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी जाती है, लेकिन इसके साथ-साथ व्हाइट ब्लेजर भी दिया जाता है. इस ब्लेजर पर टूर्नामेंट का लोगो बना रहता है. जीतने वाली टीम को मोमेंटो के रूप में दिया जाता है. आईसीसी की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी का हर मैच जरूरी होता है, जहां टीमें न सिर्फ ट्रॉफी के लिए बल्कि इस सफेद कोट के लिए भी कंपटीशन करती हैं. पाकिस्तान के दिग्गज बॉलर वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में इसके बारे में बताया था. 

क्यों मिलता है व्हाइट ब्लेजर

वसीम अकरम ने कहा था, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सबसे बेस्ट को रिप्रेजेंट करती है. ये ब्लेजर महानता का प्रतीक होता है और वर्ल्ड क्रिकेट कम्युनिटी में ये एक्साइटमेंट को बढ़ाता है. मुंबई की फैशन डिजाइनर बबीता ने इसे डिजाइन किया था और 2009 में इसे पहली बार लॉन्च किया था, तब से ये जैकेट चैंपियंस ट्रॉफी की विनिंग टीम को दिया जा रहा है. 

कब से शुरू हुई ये परंपरा

चैंपियंस ट्रॉफी 1998 में शुरू हुई थी. उस वक्त जीतने वाली टीम को व्हाइट ब्लेजर नहीं दिए जाते थे. साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन जब साउथ अफ्रीका में हुआ तो तब इसकी शुरुआत हुई. इसके बाद इंग्लैंड और वेल्स में दो टूर्नामेंट हुए. साल 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ये ब्लेजर जीता था. वहीं 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था. उस वक्त पाकिस्तान की टीम को ये ब्लेजर मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
Pakistan Internet System: इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
India Pralay Missile: चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक
चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget