एक्सप्लोरर

जब फिल्म शुरू होती है तो एक सर्टिफिकेट आता है... ये क्या होता है? समझिए इसमें लिखे ग्रेड का मतलब

Movie Certificate: फिल्मों के सर्टिफिकेशन के लिए सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड बना रखा है. फिल्म के बनने के बाद बोर्ड के लोग उसे देखते हैं और अलग अलग कैटेगरी के सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं.

Censor Board Certificate: फिल्म निर्माण और रिलीज के मामले में बॉलीवुड दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म उद्योग है. यहां 20 से भी ज्यादा भाषाओं में हर साल करीब 1500 से 2000 फिल्में रिलीज होती है. आप भी थिएटर, मल्टीप्लेक्स वगैरह में कोई फिल्म देखने जाते होंगे या फिर टीवी और मोबाइल वगैरह पर फिल्म देखते होंगे. यह तो सभी जानते हैं कि जब भी कोई फिल्म शुरू होती है तो शुरुआत में एक सर्टिफिकेट जैसा कुछ दिखता है. जैसा कि ऊपर तस्वीर में भी आप देख पा रहे होंगे. फिल्म की शुरुआत में यह सर्टिफिकेट लगभग 8 से 10 सेकेंड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देता है. 

शुरुआत में इसको देखकर लोगों के मन में कई सवाल भी आते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. इसे देखकर लोगों के मन में सवाल तो उठता है कि आखिर यह सर्टिफिकेट क्यों दिखाया जाता है? एक और बात जो आपने नोटिस की होगी वह है कि इसपर कुछ कोड भी लिखे होते हैं. जिसे देखकर हर किसी के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इनका मतलब क्या होता है? अगर आपको भी इन सवालों का जवाब जानना है तो पढ़िए इस आर्टिकल को...

सेंसर बोर्ड जारी करता है ये सर्टिफिकेट
फिल्मों के सर्टिफिकेशन के लिए सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड बना रखा है, जिसे आम भाषा में लोग सेंसर बोर्ड के नाम से भी जानते हैं.  फिल्म के बनकर तैयार होने के बाद इस बोर्ड के सदस्य फिल्म देखते हैं और फिर उसे अलग-अलग ​कैटेगरी में रखते हुए यह सर्टिफिकेट जारी करते हैं. गौरतलब है कि इस सर्टिफिकेट के बिना फिल्म रिलीज ही नहीं हो सकती है.

सर्टिफिकेट में होती हैं ये सब डिटेल्स
इस सर्टिफिकेट में कई तरह की जानकारियां लिखी होती हैं. जैसे कि फिल्म का नाम क्या है, फिल्म की लंबाई या कहें फिल्म कितने घंटे की है और कितने रील की है. अगर बोर्ड को लगता है कि फिल्म के किसी आपत्तिजनक सीन को हटाना है तो इस बारे में भी लिखा होता है. सेंसर बोर्ड इस सर्टिफिकेट को 'अ', 'अव', 'व', और 'एस' कैटगरी में जारी करता है. अब आइए इनका मतलब भी जान लेते हैं.

सर्टिफिकेट में लिखे कोड का मतलब

अगर 'अ' लिखा हुआ है
फिल्म के सर्टिफिकेट में अगर 'अ' लिखा हुआ होता है तो इसका मतलब है कि यह फिल्म बच्चे से लेकर बड़े तक कोई भी देख सकता है. यह सर्टिफिकेट ज्यादातर धार्मिक और पारिवारिक फिल्मों को दिया जाता है. 

अगर 'अव' लिखा हुआ है
फिल्म के सर्टिफिकेट पर अगर 'अव' लिखा हो तो इसका मतलब होता है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता के साथ ही यह फिल्म देख सकते हैं.

अगर 'व' लिखा हुआ है
अगर किसी फिल्म के सर्टिफिकेट पर 'व' लिखा है तो इसका मतलब ये है कि वो फिल्म सिर्फ व्यस्कों यानी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए है और इससे कम उम्र वालों को यह फिल्म नहीं देखनी चाहिए. 

ऐसी फिल्में जो किसी खास ऑडियंस को ध्‍यान में रखकर बनाई गई होती हैं, उनके सर्टिफिकेट पर 'एस' लिखा होता है. अमूमन ऐसी फिल्में साइंटिस्ट या फिर डॉक्टर आदि के लिए बनीं हुई होती है.

यह भी पढ़ें -

अगर मोटरसाइकिल या गाड़ी को कुछ दिन तक खड़ी कर दें तो क्या उसका पेट्रोल खराब हो जायेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget