एक्सप्लोरर

कमाल के हैं ये कौवे...इंसानों की तरह आती है इनको गिनती, रिसर्च में हुआ खुलासा

जर्मनी की ट्यूबिंगेन यूनिवर्सिटी की बायोलॉजिस्ट डायना लियाओ और उनके साथियों ने कैरियन कौवों पर एक शोध किया. इस रिसर्च में ये सामने आया कि इन कौवों की समझ बहुत हद तक इंसानों की तरह होती है.

अगर हम कहें कि इंसानों की तरह कौवे भी गिनती कर सकते हैं तो क्या आप मानेंगे. दरअसल, साइंस पत्रिका में छपे एक शोध में बताया गया कि कैरियन कौवों की एक ऐसी खास ब्रीड है जो इंसानों की तरह समझ रखती है. यही वजह है कि इन कौवों को पंख वाले बंदर कहा जाता है.

ये कौवे ना सिर्फ गिनती को समझते हैं, बल्कि इंसानी बच्चों की तरह उन्हें बोल-बोल कर गिन भी सकते हैं. वहीं ये कौवे बीजों को फोड़ने के लिए उन्हें सड़क पर चल रही गाड़ियों के पहिए के नीचे फेंक देते हैं. इसके अलावा ये इंसानों का चेहरा भी पहचान लेते हैं. चलिए आपको इस रिसर्च के बारे में पूरी कहानी बताते हैं.

रिसर्च में क्या खुलासा हुआ?

जर्मनी की ट्यूबिंगेन यूनिवर्सिटी की बायोलॉजिस्ट डायना लियाओ और उनके साथियों ने कैरियन कौवों पर एक शोध किया. इस रिसर्च में ये सामने आया कि इन कौवों की समझ बहुत हद तक इंसानों की तरह होती है. यही वजह है कि जब इन्हें गिनती सिखाई गई तो इन्होंने बहुत हद तक वैसे ही चीजों की गिनती की जैसे कोई बच्चा तब करता है, जब उसे गिनती सिखाई जा रही हो.

वैज्ञानिकों ने कैसे सिखाई गिनती

जर्मनी की ट्यूबिंगेन यूनिवर्सिटी में बायोलॉजिस्ट डायना लियाओ और उनके साथियों ने इन कौवों के दिमाग को समझने के लिए उन्हें गिनती सिखानी शुरू की. पहले टीम ने उन्हें अरबी में गिनती सिखाई और इन कौवों को एक से चार तक पढ़ना सिखाया. कौवों को गिनती सिखाने के लिए अलग-अलग वाद्य यंत्रों की सहायता ली गई. जैसे, जब गिटार की धुन बजाई जाती तो कौवे एक बोलते और जब ड्रम की धुन उन्हें सुनाई देती तो वो तीन बोलते. कौवों को सही गिनती सिखाने के लिए वैज्ञानिकों को लगभग एक हजार बार परीक्षण करना पड़ा.

ये नंबर कौवों को नहीं पसंद

रिसर्च करने वाली टीम साइंस पत्रिका को बताती है कि हमने तीन से आगे बढ़ने की कोशिश कई बार की. लेकिन हर बार जब तीन के बाद नंबर 4 आता तो कौवे उस नंबर को गिनने से मना कर देते. हमारे कई बार प्रयास करने पर भी उन्होंने इस नंबर को ना पसंद कर दिया. जब हमने ज्यादा कोशिश की तो उन्होंने स्क्रीन पर चोंच मार कर ये जाहिर भी किया कि उन्हें ये गिनती पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें: 10 का नोट 6.90 लाख में बिका... ये जो पुराने नोट इतने महंगे बिकते हैं, उन्हें कौन खरीदता है और फिर उनका क्या होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget