एक्सप्लोरर

क्या दिनभर में एक ही गाड़ी के हो सकते हैं कई चालान? जान लें काम का नियम

सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान नियम तोड़ने पर आपको चालान कटता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितनी बार किसी व्यक्ति का चालान कट सकता है और इसके लिए क्या नियम हैं.

सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर कई नियम हैं. वहीं अगर कोई व्यक्ति इन नियमों को तोड़ता है, तो यातायात पुलिस द्वारा उसका चालान किया जाता है. वहीं कई लोगों को लगता है कि अगर दिन में एक बार चालान कटता है, फिर उनका दोबारा चालान नहीं कटेगा. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किसी व्यक्ति का एक दिन में कितनी बार चालान कट सकता है. 

गाड़ी चलाने को लेकर नियम

सड़क पर गाड़ी हर कोई चलाता है. लेकिन हर किसी को यातायात से जुड़ा पूरा नियम नहीं पता होता है, कई बार सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उस व्यक्ति का यातायात पुलिस द्वारा चालान भी काटा जाता है. हालांकि आपने कई बार सुना होगा कि चालान कटने के बाद इंसान पूरे दिन मजे से घूम सकता है और उसका दोबारा चालान नहीं कटता है. लेकिन क्या ये सच है? आज हम आपको  इससे जुड़ा फैक्ट बताएंगे. 

कितनी बार कट सकता है चालान

अब सवाल ये है कि एक दिन में किसी भी बाइक और कार का कितनी बार चालान कट सकता है? बता दें कि किसी भी कार/बाइक का एक दिन में एक बार के अलावा भी बार-बार चालान कट सकता है. जानिए किन मामलों में एक दिन में एक चालाना वाली बात फिट होती है और किन मामलों में आपका एक से ज्यादा बार चालान कट सकता है.

बता दें कि ये कहना गलत होगा कि दिन में एक बार चालान होने के बाद दूसरी बार आपका चालान नहीं हो सकता है. हालांकि कुछ मामलें में आपका दिन में एक बार चालान होने पर दोबारा चालान नहीं होता है. लेकिन ऐसा हर मामले में नहीं होता है. उदाहरण के लिए जैसे एक दिन में एक बार जिस नियम का उल्लंघन करने पर आपका चालान कट गया है, तो दोबारा वो नियम तोड़ने पर आपका चालान नहीं होता है. लेकिन अगर आप कोई और नियम तोड़ते हैं, या सड़कों पर बार-बार नियमों का उल्लघंन करते हैं, तो आपका दिन में एक नहीं कई बार चालान हो सकता है.

कब नहीं होता दोबारा चालान

बता दें कि बिना हेलमेट के बाइक, स्कूटर आदि पर चलना ये एक ऐसा मामला है कि जिसमें अगर आप एक बार घर से निकल गए हैं, तो इस गलती को सुधारा नहीं जा सकता है. ऐसे में पुलिस एक बार चालान काटने के बाद आपको पूरा दिन के लिए छोड़ सकती है. लेकिन इसके अलावा आप कोई नियम तोड़ते हैं, तो आपका चालान काटा जा सकता है..

ई-चालान

जानकारी के मुताबिक ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट क्रॉस आदि जैसे चालान आप जितनी बार नियम तोड़ेंगे या जितनी बार सड़क पर लगे कैमरे की नजर में आओगे, आपका उतनी बार चालान कटेगा. इसमें ये नहीं होता है कि एक बार चालान कट गया है तो दूसरी बार चालान नहीं कट सकता है. ये नियम ऐसे होते हैं, जिन्हें आप एक बार तोड़ने की गलती करने के बाद दोबारा सुधार सकते हैं. ऐसे में अगर बार-बार यही गतली दोहराएंगे तो एक दिन में कई बार चालान कट सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद बन सकते हैं हिंदू, क्या है इसका प्रोसेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget