एक्सप्लोरर

क्या परमाणु हमला भी रोक सकता है मिसाइल डिफेंस सिस्टम, कितना कम कर सकता है इसका असर?

Missile Defense System: मिसाइल डिफेंस सिस्टम किसी भी देश के लिए मजबूत हथियार प्रणाली होती है, जो कि उस देश की सुरक्षा करती है, लेकिन क्या यह परमाणु हमले को रोक सकती है.

7 मई 2025 की रात बिगड़ैल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए कहर की रात बन गई, जब भारत की मिसाइलें दुश्मन देश पर टूट पड़ीं और उनके आतंकी ठिकनों तो नेस्तनाबूद कर दिया. भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया, क्योंकि उन आतंकियों ने नवविवाहिताओं और अन्य महिलाओं के माथे का सिंदूर उनकी आंखों के सामने ही उजाड़ दिया था. भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ी इस वॉर के बाद दोनों देशों की सैन्य क्षमता पर बात हो रही है. क्योंकि कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने भारत को धमकी भी दी थी कि उन्होंने परमाणु हथियार सजाने के लिए नहीं रखे हैं. इसी बीच यहां यह जान लेते हैं क्या मिसाइल डिफेंस सिस्टम परमाणु हमला भी रोक सकता है?

परमाणु हमलों को कितना रोक सकती है मिसाइलें

दुनिया में जब भी परमाणु हमले की आशंका का जिक्र होता है तो यह सवाल जरूरी हो जाता है कि आखिर देशों के पास इसको रोकने के लिए कितनी ताकत है. भारत और पाकिस्तान जो दोनों परमाणु संपन्न देश हैं, आखिर किसी देश की मिसाइल डिफेंस सिस्टम परमाणु हमले को कितना रोक सकती है, या फिर उसके असर को कितना कम कर सकती है. चलिए भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम की बात कर लेते हैं कि यह आखिर पाकिस्तान जैसे किसी देश की ओर से होने वाले परमाणु हमले को कितना रोक सकती हैं. 

भारत के पास मिसाइलें

भारत के पास परमाणु हमले को रोकने के लिए चार स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद है. यह अलग अलग ऊंचाई और दूरी से आने वाले खतरे को पहचानकर उसका जवाब देने के लिए सक्षम है. यही वो ताकत है, जो कि भारत को सुरक्षित बनाती है. भारत की अग्नि-5 मिसाइल जमीन से पांच से आठ हजार किलोमीटर तक मार सकती है. भारत हथियारों के मामले में ज्यादातर रूस पर निर्भर है. पश्चिम देश तो भारत को मिसाइल तकनीक देने से परहेज करते आए हैं. लेकिन भारत और फ्रांस ने साथ मिलकर कई मिसाइल तकनीक पर काम करते आए हैं. 

क्या मिसाइलों से रुकेगा परमाणु हमला

भारत उन चंद देशों में शामिल है, जिसके पास एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है. भारत की मिसाइल डिफेंस सिस्टम में दो तरीके की मिसाइलें हैं, पहली है पृथ्वी एयर डिफेंस और दूसरी है एडवांस एयर डिफेंस. पृथ्वी एयर डिफेंस ज्यादा ऊंचाई पर मिसाइल हमले को रोकती है, वहीं एडवांस एयर डिफेंस कम ऊंचाई वाले हमलों को रोकने में कारगर है. वहीं एंटी बैलिस्टिक मिसाइलें 5000 किलोमीटर दूर से आने वाली मिसाइलों को रोकने में सक्षम है. भारत के पास पारंपरिक और परमाणु हथियारों से लैस मिसाइलों के कई विकल्प है. परमाणु हमले की स्थिति में 100 फीसदी सुरक्षा की गारंटी तो नहीं है, लेकिन तकनीकों को लगातार बढ़ाया जा रहा है और इसके साथ कूटनीतिक संतुलन जरूरी है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो रोजमर्रा की कौन-कौन सी चीजें होंगी महंगी? देख लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Company Logo Meaning:क्या बताते हैं बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोगो? Amazon से LG तक जानें सबकुछ
क्या बताते हैं बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोगो? Amazon से LG तक जानें सबकुछ
कितना खतरनाक है रूस का Su-57 लड़ाकू विमान? जानें इसकी मारक क्षमता
कितना खतरनाक है रूस का Su-57 लड़ाकू विमान? जानें इसकी मारक क्षमता
राजाओं के समय कैसे जमाया जाता था जमीन पर हक, कैसे होती थी खरीद-फरोख्त?
राजाओं के समय कैसे जमाया जाता था जमीन पर हक, कैसे होती थी खरीद-फरोख्त?
राष्ट्र प्रमुख के अपमान पर विदेशों में सख्त नियम, चीन और अरब में कितनी सजा?
राष्ट्र प्रमुख के अपमान पर विदेशों में सख्त नियम, चीन और अरब में कितनी सजा?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget