एक्सप्लोरर

क्या किसी सैटेलाइट को भी उड़ा सकती है मिसाइल? जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Can Satellite Be Destroy By Missile: दुनिया के देशों के पास अलग-अलग तरह की तमाम मिसाइलें हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई मिसाइल सैटेलाइट को खत्म कर सकती है या नहीं.

हाल ही में भारत पाकिस्तान तनाव के दरमियान आपने भारतीय मिसाइलों की ताकत तो देख ही ली होगी. ये मिसाइलें दुश्मन को किसी भी तरीके से खत्म करने की ताकत रखती हैं. लेकिन मिसाइलें ऐसी भी होती हैं जिनको जमीन या समुद्र से अगर लॉन्च किया जाए तो वे किसी सैटेलाइट या उपग्रह को नष्ट कर सकती हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत और रूस पहले ही जमीन से मिसाइल छोड़कर पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों को खत्म कर चुके हैं. इसके अलावा भी कुछ देशों के पास ऐसा करने की क्षमता है, वहीं कुछ देश अभी भी इस तरीके की मिसाइल बना रहे हैं. 

उपग्रहों के खिलाफ भी चला सकते हैं मिसाइलें? 

इसके अलावा किसी भी परमाणु मिसाइल का इस्तेमाल अंतरिक्ष में वारहेड या वारहेड को विस्फोट करके उपग्रहों के खिलाफ भी किया जा सकता है. विकिरण और विद्युत चुम्बकीय पल्स उपग्रहों के साथ-साथ जमीन पर विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को भी नष्ट या क्षतिग्रस्त करने की क्षमता रखता है. हाल ही में भारत पाकिस्तान तनाव के दौरान जब पड़ोसी मुल्क ड्रोन के जरिए हमला कर रहा था, उस वक्त भारत का एयर डिफेंस S-400 काम कर रहा था. लेकिन रूस का S-500 तो और भी खास है. 

एस-500 की मिसाइलों की खासियत

एस-500 की मिसाइल्स हाइपरसोनिक स्पीड में काम करती हैं. ये मिसाइलें इतनी तेज होती हैं कि लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को भी खत्म कर सकती हैं. इस एयर डिफेंस की यह खास क्षमता है कि वो सैटेलाइट डिफेंस करता है और इसलिए यह स्पेस वॉरफेयर में अहम है. भारत जैसे देश जो कि हाइपरसोनिक खतरों का सामना कर सकते हैं, उनके लिए यह सिस्टम एक अभेद्य ढाल का काम करता है. तो यह बात सही है कि दुनिया में ऐसी मिसाइलें हैं जो कि सैटेलाइट को खत्म कर सकती हैं. 

किसी दूसरे की सैटेलाइट नहीं कर सकते खत्म

शायद आपको न पता हो तो बता दें कि दुनिया में ब्रह्मांड और अंटार्कटिका को अंरराष्ट्रीय समझौते के अनुसार किसी भी तरह से युद्ध से दूर रखा गया है. इसीलिए किसी भी तकनीक का इस्तेमाल करके किसी दूसरे देश की सैटेलाइट को खत्म नहीं किया जा सकता है. ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन माना जाएगा. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की कैद से लौटे BSF जवान की क्या चली जाएगी नौकरी? ये है प्रोटोकॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन करता है IAS और IPS के तबादले, किसके पास होती है इतनी पावर?
कौन करता है IAS और IPS के तबादले, किसके पास होती है इतनी पावर?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
नोएडा में क्यों नहीं है खुद का रेलवे स्टेशन? क्या है इसकी वजह
नोएडा में क्यों नहीं है खुद का रेलवे स्टेशन? क्या है इसकी वजह
रोज एक करोड़ रुपये खर्च करे मुकेश अंबानी, तो कितने साल में खत्म होगी उनकी दौलत
रोज एक करोड़ रुपये खर्च करे मुकेश अंबानी, तो कितने साल में खत्म होगी उनकी दौलत

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget