एक्सप्लोरर

क्या समुद्र के पानी से बुझ सकती है आग, हां तो अमेरिका क्यों नहीं कर रहा इसका इस्तेमाल? 

सैटेलाइट इमेजेस में सामने आया है कि प्रशांत महासागर के तट से एक मील की दूरी पर आग जल ही है. जब पानी का इतना भड़ा भंडार पास में ही मौजूद है, तो अमेरिकी प्रशासन ने अबतक इसका प्रयोग क्यों नहीं किया?

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 7 जनवरी को लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. यह आग लगातार बढ़ रही है और अब तक करीब 36 हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है. यह आग इतनी भयावह है कि 10 हजार से ज्यादा मकान स्वाहा हो गए हैं और आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है, करीब 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं. 

लॉस एंजिल्स की आग बुझाने में लगे अधिकारियों के सामने पानी की कमी होना सबसे बड़ी समस्या है. कुछ रिपोर्ट्स में अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके फायर हाइड्रेंट पानी की कमी के कारण पूरी तरह से सूख गए. यह बात अजीब लग सकती है क्योंकि सैटेलाइट इमेजेस में सामने आया है कि जिस जगह यह आग लगी है, वहां से मात्र एक मील की दूरी पर प्रशांत महासागर है. जब पानी का इतना भड़ा भंडार पास में ही मौजूद है, तो अमेरिकी प्रशासन ने अबतक इसका प्रयोग क्यों नहीं किया? चलिए जानते हैं... 

समुद्र के पानी से बुझ सकती है आग?

पहला सवाल यह है कि क्या समुद्र के पानी से आग बुझाई जा सकती है? इसका जवाब है- हां, समुद्र के पानी से आग बुझाई जा सकती है, लेकिन यह उतना भी आसान नहीं है, जितना दिख रहा है. सैद्धांतिक रूप से समुद्र के पानी का उपयोग आग को बुझाने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इसके नमकीन घटक फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. यही कारण है कि फायर डिपार्टमेंट इसका इस्तेमाल तब तक नहीं करता, जब तक बिल्कुल जरूरी न हो जाए. 

क्यों नहीं किया जा रहा समुद्र के पानी का प्रयोग?

अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी आग लगने के बावजूद अब तक समु्द्र के पानी का प्रयोग क्यों नहीं किया गया? दरअसल, नमक संक्षारक (corrosive) होता है, जिसे पास कास्टिक भी कह सकते हैं. इसलिए इसका प्रयोग अब तक इस आग को बुझाने में नहीं किया गया, क्योंकि यह धातु के उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसमें फायर पंप, वॉटर डंपिंग प्लेन जैसे जरूरी उपकरण शामिल हैं. Technology.org के अनुसार, नमक पानी के कूलिंग इफेक्ट को भी कम कर सकता है, जिसका मतलब हुआ कि नमक का पानी अग्निशमन उपकरण के रूप में कम मददगार हो सकता है, साथ ही यह अग्निशमन कर्मियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. 

बंजर हो सकती है जमीन

समुद्र के नमकीन पानी का आग बुझाने के लिए उपयोग पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का विषय है. दरअसल, पानी में मिला नमक या तो जमीन में मिल जाता है या फिर दूसरे जल निकायों में बह जाता है. ऐसे में यह उन जगहों को बंजर बना सकता है, जहां पर काफी वनस्पतियां होती हैं. नमक मिलने से मिट्टी की लवणता बढ़ जाएगी, जिससे पौधों के लिए ऑस्मोसिस के माध्यम से मिट्टी से पानी और पोषक तत्व खींचना कठिन हो जाता है।

यह भी पढ़ें: 15 डिग्री तापमान के बाद भी क्यों धधक रहे लॉस एंजिल्स के जंगल, सर्द मौसम क्यों नहीं आ रहा काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget