एक्सप्लोरर

कैसी होगी गगनयान की केबिन, जिसमें बैठकर अंतरिक्ष में जाएंगे भारत के 4 एस्ट्रोनॉट

पीएम नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के लिए चार एस्ट्रोनॉट्स को एस्ट्रोनॉट्स विंग पहना दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये यात्री जिस गगनयान केबिन में जाएंगे उसमें क्या-क्या सुविधा होगी.आइए जानते हैं..

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार सफलता का परचम लहरा रहा है. इसरो अपने नए गगनयान मिशन की तैयारी में है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने गगनयान मिशन के चारों एस्ट्रोनॉट्स को एस्ट्रोनॉट्स विंग पहना दिया है. बता दें कि ये सभी अंतरिक्ष यात्री भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट्स हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी यात्री कैसे गगनयान की केबिन में जाएंगे. आज हम आपको बताएंगे कि गगनयान में क्या-क्या खास है. 

क्या है गगनयान मिशन 

गगनयान मिशन का लक्ष्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में लेकर जाना है. इसके अलावा इस यान के द्वारा भारत मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजने की क्षमता को भी दुनिया को दिखाना चाहता है. गगनयान मिशन के सफल होने पर भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन जाएगा, जिसने अंतरिक्ष में मानवयुक्त मिशन भेजा है. बता दें कि इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन के नाम पर ये उपलब्धि दर्ज है.
.
कैसी होगी गगनयान की केबिन

जानकारी के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट में ऐसी परिस्थितियां बनाई गई हैं, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसा वातावरण महसूस कराया जाए. बता दें कि गगनयान जिस हिस्से को कहा जा रहा है, वो दरअसल क्रू मॉड्यूल को कहा जा रहा है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री बैठकर धरती के चारों तरफ 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाएंगे. वहीं क्रू मॉड्यूल डबल दीवार वाला अत्याधुनिक केबिन है, जिसमें कई प्रकार के नेविगेशन सिस्टम, हेल्थ सिस्टम, फूड हीटर, फूड स्टोरेज, टॉयलेट आदि सब मौजूद होंगे.  

कितने दिन का मिशन

इसरो की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह मिशन तीन दिनों का होगा. वहीं इस मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ-साथ घरेलू स्तर पर विकसित तकनीक की मदद ली जा रही है. मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खास तैयारी की गई है. वहीं इस मिशन के लिए सफलता और असफलता से ज्यादा यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है. जानकारी के मुताबिक ऐसी व्यवस्था की गई है कि खतरे की किसी भी स्थिति में क्रू मॉड्यूल हमारे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस सुरक्षित लेकर जमीन पर आ जाए. वहीं किसी तरह की इमरजेंसी आने पर क्रू मॉड्यूल अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर समुद्र में गिर जाएगा. इसरो के वैज्ञानिकों का लक्ष्य मिशन को सफल बनाना और यात्रियों को सुरक्षित रखना है. बता दें कि इस मिशन के लिए ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्ण और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को चुना गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इनके नामों की घोषणा की थी. गगनयान मिशन के लिए फिलहाल इन चारों की ट्रेनिंग चल रही है.

 

ये भी पढ़ें: जब स्पेस से पृथ्वी में आता है स्पेसक्राफ्ट तब बाहर क्या-क्या दिखता, ये रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Australia Uranium: ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
ऑस्ट्रेलिया किन-किन देशों को बेचता है यूरेनियम, जानें क्या है इसकी कीमत?
Important Property Documents: मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
मुनाफे पर जमीन देते वक्त इन कागजों पर जरूर कराएं साइन, वरना हाथ चली जाएगी बाप दादा की मेहनत
US Attack Chabahar Port: ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए थे 1 हजार करोड़ रुपये, जानें उनका अब क्या होगा?
ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत ने लगाए थे 1 हजार करोड़ रुपये, जानें उनका अब क्या होगा?
Coin Production: 1 रुपये का सिक्का बनाने में कितना खर्च करती है सरकार, कितने घाटे के बाद हमें मिलते हैं सिक्के?
1 रुपये का सिक्का बनाने में कितना खर्च करती है सरकार, कितने घाटे के बाद हमें मिलते हैं सिक्के?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget