एक्सप्लोरर

कितने साल पुराना था पुणे की इंद्रायणी नदी पर बना पुल, किसने बनवाया था इसे?

Bridge on Indrayani river collapses in Pune: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा ब्रिज हादसा हुआ है. चलिए, जानते हैं कि इंद्रायणी नदी पर बना यह ब्रिज कितने साल पुराना था.

Bridge on Indrayani river collapses in Pune: महाराष्ट्र में आज 15 जून को एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुल के ढहने से नदी में कम से कम 25 पर्यटक बह गए हैं. यह संख्या अलग अलग रिपोर्ट में अलग अलग बताई गई है. एनडीआरएफ की कई टीमों को पर्यटकों की तलाशी में लगाया गया है. इसके अलावा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. चलिए, आपको बताते हैं कि, कितने साल पुराना था यह पुल और इसको किसने बनवाया था. 

कितने साल पुराना था पुल 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पुल करीब 30 साल पुराना था. हालांकि, इसकी मरम्मत और रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा था. ययही कारण है कि पुल की स्थिति लगातार खराब होती गई, और 15 जून को रविवार के दिन, ज्यादा भार पड़ने के कारण यह ढह गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया. विधायक सुनील शेलके ने इस पुल के टूटने से 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि कहीं कहीं मौत का आंकड़ा अभी 2 दिखाया जा रहा है. अगर बात करें कि इस पुल को किसने बनावाया था तो माना जाता है कि इस पुल का निर्माण राज्य सरकार की तरफ से करवाया गया था. इसको कुंड मळा के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए बनाया गया था. पुराना होने के चलते इसको आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था. हालांकि, रविवार को 100 से ज्यादा लोग छुट्टियां मनाने यहां इकठ्ठा हुए जिससे भार ज्यादा होने के चलते पुल भरभराकर नीचे गिर गया. 

भारत में कुछ बडे पुल हादसे 

अगर भारत के कुछ बड़े पुल हादसों की बात करें तो इसमें गुजरात का मोरबी ब्रिज हादसा पहले नम्बर पर आता है. यह हादसा 30 अक्टूबर 2022 को हुआ था जिसमें 135 लोग मारे गए थे. दूसरे नम्बर पर रफीगंज रेल हादसे का नाम आता है. 10 सितंबर 2002 को हुए इस हादसे में 130 लोगों की मौत हुई थी. तीसरे नम्बर पर 21 जुलाई 2001 में हुए कदालुंदी रिवर ब्रिज हादसा आता है इसमें 57 लोग मारे गए थे. बिहार के भागलपुर में साल 2006 के अंदर एक पेडेस्ट्रियन ब्रिज टूट गया था, इसमें 30 लोगों की मौत हुई थी. 31 मार्च 2016 को कोलकाता में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर के गिराने से 27 लोगों की मौत हुई थी और 80 लोग घायल हुए थे. इस तरह का एक हादसा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास भी हुआ था जिसमें निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें- किस देश में होते हैं सबसे ज्यादा विमान हादसे, आंकड़े देख चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
ये है पाकिस्तान का ताजमहल, हिंदू राजा ने अपनी मोहब्बत के लिए कराया था निर्माण
Election Laws: क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
क्या चुनावी नतीजों के खिलाफ की जा सकती है अपील, किन देशों में है यह कानून?
DNPA ACT: क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
क्या है नया डेटा प्रोटेक्शन कानून, इससे कौन-से नियम होंगे लागू?
Dubai luxury Property: दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?
दुबई में कैसे खरीद सकते हैं घर, कितने रुपये करने पड़ते हैं इनवेस्ट?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget