एक्सप्लोरर

जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी लंबाई ज्यादा होती है! एक रात में कितने लंबे हो जाते हैं?

Body Height Facts: ये जानकार आप हैरान होंगे कि जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी हाइट नॉर्मल लंबाई से ज्यादा होती है. तो जानते हैं कितना चेंज हो जाता है.

ये हेडलाइन पढ़ने के बाद आपको भी अजीब लग रहा होगा कि आखिर ये कैसे हो सकता है. लेकिन, ये बात सच है और साइंस की कई रिसर्च भी इसकी गवाही देती है कि जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी हाइट नॉर्मल हाइट से ज्यादा होती है और वो दिन धीरे-धीरे फिर से नॉर्मल हो जाती है. माना जाता है कि ये सिलसिला हर रोज चलता रहता है और इंसान सुबह लंबा होता है और फिर शाम को नॉर्मल हाइट हो जाती है. 

ऐसे में सवाल है कि आखिर एक रात में ऐसा क्या हो जाता है, जिसकी वजह से एक रात में इंसान की हाइट बढ़ जाती है. इसके अलावा एक सवाल ये भी है कि आखिर एक रात में कितनी हाइट बढ़ जाती है, जिसकी बात की जा रही है. तो जानते हैं इन सवालों के जवाब और बताते हैं कि आखिर शरीर की लंबाई बढ़ने और घटने के पीछे की क्या कहानी है... 

क्या सही में ऐसा होता है?

बता दें कि ये कई रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि जब सुबह आराम करके आप सुबह उठते हैं तो आपकी हाइट थोड़ी बढ़ी हुई होती है. इसके पीछे का कारण रीढ़ की हड्डी में होने वाला बदलाव और आपका आराम है, जिस वजह से आपकी हाइट कुछ वक्त के लिए बढ़ जाती है. 

क्या है इसके पीछे का साइंस?

मेडिकल रिपोर्ट्स के हिसाब से जब हम रात में लंबे समय तक लेटे रहते हैं या आराम करते हैं तो शरीर की रीढ़ की हड्डी थोड़ी फैल जाती है या ये रिलेक्स हो जाती है. ऐसे में जब हम सुबह उठते हैं तो पूरी रात सोने से हमारी हाइट में कुछ देर के लिए हल्का इजाफा हो जाता है. न्यूयॉर्क के जमैका हॉस्टिपल की एक रिपोर्ट के हिसाब से इसके पीछे का कारण गुरुत्वाकर्षण बल भी है. 

दरअसल, दिनभर जब हम किसी काम में रहते हैं तो कुछ लचीली हड्डी ग्रेविटी की वजह से कम्प्रेस हो जाती है, जिससे दिन में फिर से लंबाई कम हो जाती है. मगर आराम मिलने पर फिर से हड्डियां फैल जाती है और लंबाई बढ़ जाती है. 

इसे इस खास उदाहरण से समझा जा सकता है कि अंतरिक्ष में जाने वाले यात्री जब अंतरिक्ष में रहते हैं तो उनकी हाइट पृथ्वी वाली हाइट से ज्यादा होती है, क्योंकि वहां ग्रेविटी की काफी कमी होती है. फिर जब पृथ्वी पर आते हैं तो उनकी हाइट फिर से कम हो जाती है.

कितना फर्क पड़ जाता है?

अब आपको बताते हैं कि आखिर लंबाई के बढ़ने और घटने के इस घटनाक्रम में लंबाई में कितना फर्क पड़ता है. इन रिपोर्ट्स के हिसाब से लंबाई में ज्यादा नहीं, बस करीब 1 इंच का फर्क पड़ता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि हर रोज आपकी हाइट 1 इंच ऊपर नीचे हो जाती है. 

ये भी पढ़ें- क्या सबसे ज्यादा बिजी रहने वाला एम्पलाई सबसे अच्छा काम करने वाला होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
ABVP से देश के शिक्षा मंत्री तक... ऐसा रहा धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर
India Hydrogen Train: क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
क्या आम ट्रेन से तेज है हाइड्रोजन ट्रेन, जानें दो किलोमीटर का सफर कितनी देर में करती है तय?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
ये है दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना जहां परमाणु बम भी बेअसर, जानें कितने लोगों को मिल सकती है पनाह?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget