एक्सप्लोरर

खून तो लाल होता है, फिर नसें नीली-हरी क्यों दिखाई देती हैं? समझिए क्या है इसकी वजह

खून का लाल रंग रक्त कोशिकाओं में पाए जाने वाले प्रोटीन हीमोग्लोबिन के कारण होता है, जिसमें ऑक्सीजन होती है. अब सवाल बनता है जब खून लाल है तो नसें नीली-हरी क्यों दिखाई देती हैं...?

Blood Colour: ये बात सभी जानते हैं कि खून का रंग लाल होता है, लेकिन हमारे शरीर की नसें नीले-जामुनी या हरे रंग की दिखती हैं. अब सवाल यह बनता है कि जब हमारे खून का रंग लाल है तो फिर नसें हरी-नीली क्यों दिखाई देती हैं, उन्हे तो हल्का लाल या फिर ऑरेंज दिखना चाहिए? कुछ लोगों का तो ये तक कहना है कि ऑक्सीजन वाला खून लाल होता है, जबकि बिना ऑक्सीजन वाला खून नीला होता है, लेकिन यह सच नहीं है. वास्तव में, खून का रंग सिर्फ लाल ही होता है. आइए जानते हैं फिर नसें हरी क्यों दिखाई देती हैं.

लाल क्यों होता है रक्त?

खून का लाल रंग रक्त कोशिकाओं में पाए जाने वाले प्रोटीन हीमोग्लोबिन के कारण होता है, जिसमें ऑक्सीजन होती है. हीमोग्लोबिन में आयरन के चार मौजूद रहते हैं, जोकि लाल प्रकाश को प्रकट करते हैं, यानी प्रकाश जब इनपर पड़ता है तो ये प्रकाश में मौजूद बाकी रंगों को अवशोषित कर लेते हैं, लेकिन लाल रंग को नहीं करते. ऐसे में लाल प्रकाश इनसे टकराकर हमारी आंखों तक पहुंचता है, जिससे खून का रंग लाल दिखाई देता है. खून में ऑक्सीजन के स्तर के कम या ज्यादा होने पर इस लाल रंग में भी परिवर्तन हो सकता है.

ऑक्सीजन का है बड़ा रोल

जब हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेता है, तो खून का रंग चेरी रेड हो जाता है. इसके बाद, यह खून धमनियों में यात्रा करता है और शरीर के टिश्यू तक पहुंचता है. डॉ. क्लेबर फेरट्रिन के अनुसार, जब यह खून वापस से फेफड़ों में लौटता है, तो नसों में यह बिना ऑक्सीजन वाला खून गहरे लाल रंग का होता है.

अलग-अलग होता है खून का रंग

आसान भाषा में कहें तो इंसानों को खून ऑक्सीजन की मात्रा के आधार पर अलग अलग रंग का हो सकता है; जैसे किसी का खून गहरे लाल रंग का हो सकता है, किसी का सुर्ख लाल तो किसी का थोड़ा हल्का लाल, लेकिन खून वास्तव में नीले या हरे रंग का नहीं होता है. नीली दिख रही नसों से भी लाल रंग का ही खून निकलता है.

हरी-नीली क्यों दिखाई देती हैं नसें

डॉ. क्लेबर फेरट्रिन का मानना है कि नीली या हरी नसों का दिखाई देना सिर्फ एक भ्रम (Illusion) है, क्योंकि ये नसें त्वचा की पतली परत के नीचे होती हैं. जो रंग हम देखते हैं, वो रेटिना के आधार पर होते हैं और त्वचा की परतें विभिन्न तरीकों से रंगों को बिखेरती हैं. 

गहरे रंग की त्वचा के नीचे, नसें अक्सर हरी दिखती हैं, जबकि हल्के रंग की त्वचा के नीचे नसें नीले या जामुनी दिखती हैं. इसका कारण यह है कि प्रकाश की हरी और नीली वेवलेंथ, लाल वेवलेंथ से छोटी होती हैं, इस वजह नीली रंग की रोशनी लाल रंग की रोशनी के मुकाबले अधिक हमारे टिश्यू और स्किन को भेदने में सक्षम होती है. यही वजह है कि जब स्किन पर प्रकाश पड़ता है तो हमारी स्किन की विभिन्न परतें लाल रंग को अवशोषित कर लेती है और नीला या हरा रंग रिफ्लेक्ट होकर हमारी आंखों तक पहुंचता है.

यह भी पढ़ें - समुद्र में खून का रंग हरा क्यों दिखाई देता है? जानिए क्या है इसके पीछे का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sky Color Fact : धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखता है आसमान? जान लीजिए इसके पीछे का लोचा
CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget