एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद सूर्या ने HTT-40 Trainer उड़ाकर दिखाया 'तेजस्वी' अवतार, क्या आम आदमी भी उड़ा सकता है फाइटर जेट?

सांसद तेजस्वी सूर्या ने एयरो इंडिया 2025 में हिस्सा लेने के दौरान भारतीय स्वदेशी बेसिक ट्रेनर विमान एचटीटी-40 पर उड़ान भरी है.क्या आम आदमी भी सैन्य विमानों में उड़ान भर सकता है? जानिए इससे जुड़ा नियम.

भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को एयरो इंडिया 2025 के आयोजन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने भारतीय स्वदेशी बेसिक ट्रेनर विमान एचटीटी-40 पर उड़ान भरी है. लेकिन सवाल ये है कि क्या कोई आम इंसान फाइटर जेट में उड़ान भर सकता है. आज हम आपको इससे जुड़े नियम के बारे में बताएंगे.

एडवांस ट्रेनर जेट है एचटीटी-40

एयरो इंडिया 2025 में हिस्सा लेने के बाद तेजस्वी सूर्या ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की है. इस दौरान उन्होंने एडवांस ट्रेनर जेट में उड़ने का अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कहा कि यह सच में बहुत अच्छा अनुभव था. बता दें कि एचटीटी-40 भारत में तैयार हुआ सबसे एडवांस ट्रेनर जेट है. हमारे देश के सभी पायलटों को इसी विमान में ट्रेनिंग दी जाती है, इसे भारत के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है.

सिर्फ इतने महीनों में पूरा हुआ था एचटीटी-40 

मीडिया से बातचीत में सांसद सूर्या ने एचटीटी की तारीफ की है. उन्होंने इस दौरान देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर को भी याद किया. उन्होंने कहा कि साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनने और रक्षा मंत्री के रूप में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में एचएएल को पर्याप्त फंडिंग मिली था. जिसका रिजल्ट है कि सिर्फ 40 महीनों में भारतीय वैज्ञानिकों ने एचटीटी-40 को पूरा किया है, जो आज भारत के सबसे आधुनिक ट्रेनर जेट्स में से एक है.

क्या कोई आम आदमी फाइटर जेट में भर सकता है उड़ान ?

अब सवाल ये है कि क्या कोई आम आदमी भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट में उड़ान भर सकता है? इसका जवाब है नहीं. बता दें कि देश का एक आम आदमी आम तौर पर वायु सेना के विमान में उड़ान नहीं भर सकता है. लेकिन अगर कोई आम आदमी ऐसी इच्छा रखता है और वो सैन्य अधिकारियों से जुड़ा आवेदन करता है, तो ऐसी विशेष स्थिति में सैन्य अधिकारी इसकी मंजूरी दे सकते हैं.

बता दें कि  सैन्य विमान में उड़ान भरने के लिए आपको आम तौर पर सशस्त्र बलों का सदस्य होना जरूरी है. इतना ही नहीं इसके लिए विशिष्ट सुरक्षा मंजूरी होनी चाहिए. अब सवाल ये है कि कोई नेता कैसे सैन्य विमान में उड़ान भरते हैं. बता दें कि भारतीय वायु सेना किसी विशेष अवसर पर नामित अतिथि को सैन्य विमान में सफर की इजाजत दे सकता है. इसके अलावा अगर देश के नेता या अधिकारी किसी खास आयोजन पर सैन्य विमान में सफर के लिए अनुरोध करते हैं, तो ऐसे मौकों पर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा उन्हें सैन्य विमान में सफर के लिए मौका दिया जा सकता है. बता दें कि सैन्य विमान पर उड़ान को सख्ती से नियंत्रित किया जाता है.

ये भी पढ़ें:ज्यादा से ज्यादा कितनी हो सकती है एक फाइटर जेट की स्पीड? जानें क्या है आखिरी लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?
कार्बन उत्सर्जन के मामले में कौन सा देश सबसे आगे, जानें भारत किस नंबर पर?
कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget