एक्सप्लोरर

Know About Bhupen Hazarika: जानिए कौन थे भूपेन हज़ारिका, जिनके जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल

Who Was Bhupen Hazarika: भूपेन हज़ारिका महान असमिया-भारतीय गायक, संगीतकार और साथ ही फिल्म निर्माता भी थे. उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना महान योगदान दिया.

Bhpen Hazarika: गूगल हमेशा खास मौकों पर या किसी खास व्यक्ति के जन्मदिन के अवसर पर डूडल बनाकर उन्हें याद करता है. गूगल ने डूडल बनाकर डॉ. भूपेन हजारिका को उनके जन्म के 96वें साल में याद करते हुए अपने लोगो की जगह पर उनके फोटो का डूडल बनाया है.

भूपेन हज़ारिका गायन, संगीत और फिल्म निर्माण में एक मशहूर नाम थे. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भूपेन हजारिका के बारे में बताएंगे -

भूपेन हजारिका के बारे में-

भूपेन हजारिका महान असमिया-भारतीय गायक,संगीतकार और साथ ही फिल्म निर्माता भी थे. उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना महान योगदान दिया. उनका जन्म 8 सितंबर 1926 को पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम के तिनसुकिया में हुआ था.

संगीत के प्रति उनकी दिलचस्पी का कारण उनकी मां शांतिप्रिया जी थीं. उन्होंने भूपेन हजारिका को कम उम्र में ही पारंपरिक असमिया संगीत से रूबरू कराया. उनके पिता का नाम नीलकांत था.

भूपेन हज़ारिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुवाहाटी से पूरी करने के बाद बीएचयू बनारस से राजनीति विज्ञान विषय में स्नातक किया. उन्हें अमेरिका के कोलंबिया में स्कॉलरशिप से पढ़ने का मौका मिला. वहीं पर वह प्रियंवदा पटेल से मिले जो बाद में उनकी जीवन संगिनी बनीं.

संगीत और फिल्मों में योगदान-

भूपेन हजारिका ने अपने पूरे जीवन में लगभग एक हजार गाने गाए. उन्होंने न सिर्फ असमिया भाषा में बल्कि हिंदी, बंगाली सहित अन्य कई भाषाओं में गाने गाए हैं. फिल्म रुदाली में उनका संगीत लोगों के जेहन में उतर गया.

साहित्य में भी उनकी बहुत गहरी दिलचस्पी थी. उन्होंने गाने के अलावा 15 पुस्तकें भी लिखी हैं. उन्हें शकुंतला और प्रतिध्वनि जैसी खास फिल्मों के लिए एक फिल्मकार के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा.

मरणोपरांत मिला भारत रत्न-

भूपेन हज़ारिका का देहांत 2011 में हो गया. साल 2019 में उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया. इससे पहले उन्हें पद्म भूषण, दादा साहब फाल्के अवार्ड सहित तमाम अलग-अलग पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका था.

ये भी पढ़ें- Fact About Alcohol: सच बताना! आप भी खाली पेट शराब पी जाते हैं क्या? अगर हां तो इन बीमारियों के पूरे आसार हैं

हवा में जलती है,पानी में धमाका करती है और केरोसिन में रहती है शांत, अजब-गजब है ये धातु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget