एक्सप्लोरर

ये है अब तक का सबसे बड़ा भारत बंद, एक साथ ठप हो गया था सब कुछ

Bharat Bandh: एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न दलित संगठन 21 अगस्‍त को सड़कों पर उतरेंगे. ऐसे में इस दिन भारत बंद करने का ऐलान किया गया है.

Bharat Bandh on 21 August: अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमिलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देशभर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया है. बसपा समेत कई पार्टियों ने इस बंद का समर्थन किया है. समय-समय पर भारत बंद का आव्हान किया जाता रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अबतक का सबसे बड़ा भारत बंद कहां रहा है.

क्या है भारत बंद का इतिहास?

2 अप्रैल 2018 को हुआ भारत बंद अबतक का सबसे बड़ा भारत बंद माना जाता है. इस दिन भारत बंद के बारे में मीडिया को भी जानकारी नहीं थी और अचानक भारत बंद किया गया था. दरअसल 2 अप्रैल 2018 का दिन भारतीय इतिहास में संपूर्ण भारत बंद के रूप में दर्ज है. इस दिन देश के दलित और आदिवासी भारी संख्या में सड़कों पर उतर गए थे. इसका कारण ये था कि उनके लिएसुरक्षा कवचकहे जाने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संशोधन किया गया था जिससे देशभर के दलितों और आदिवासियों में गुस्सा भर उठा था.

विरोध प्रदर्शन के कारण हुई मौतें

इससे देशभर के दलित और आदिवासी समुदाय ने मिलकर 2 अप्रैल को संपूर्ण भारत बंद का ऐलान कर दिया. देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी और हिंसा भी भड़क गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिन भारत बंद में शामिल 11 लोगों की जाान भी चली गई थी. दूसरी ओर उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व  मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों में अनगिनत दलित-आदिवासी कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमे दर्ज हुए. इस दौरान पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रदर्शन के दौरान गोलियां चल गईं. भारत बंद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा भड़काने का प्रयास भी किया गया.

क्या हुआ था?

द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस दिन युवा कार्यकर्ताओं को छत्रावासों में घुसकर बेरहमी से पीटा गया था. किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर. किसी की नौकरी चली गई तो किसी को फर्जी मामलों में महीनों तक जेल में रहना पड़ा. 14 अप्रैल या 6 दिसंबर के दिन छोटे मोटे कार्यक्रम और मोर्चे के लिए जो आदिवासी और दलित ब्यूरोक्रेट्स चंदा देते थे उनके खिलाफ एक सोची समझी साजिश के तहत मुकदमे दर्ज हुए.

राजस्थान में अलग-अलग पुलिस थानों में उन दलित-आदिवासी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई जो आंदोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हों, ताकि पता चले कि किसे हिरासत में लिया जाये. इस तरह ये भारत बंद सबसे बड़े भारत बंद के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.

यह भी पढ़ें: पानी की जगह कोका-कोला पीकर प्यास मिटा रहे हैं इस शहर के लोग, 800 लीटर कोल्ड ड्रिंक एक आदमी पी जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
यूट्यूब पर बजा रहे राष्ट्रगीत तो कैसे पहचानें कौन-सा असली? जानें सबकुछ
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
जानबूझकर गाए वंदे मातरम के दो पैरा, कितनी होगी सजा?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच क्या है कावेरी जल विवाद, क्यों लड़ रहे दोनों राज्य?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?
दिल्ली के लाल किले पर ही तिरंगा क्यों फहराया जाता है, आगरा वाले पर क्यों नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget