एक्सप्लोरर

बिना चार्ज किए 50 साल चलेगी बैटरी, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी

चीन की एक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसी बैटरी बना दी है जो 50 सालों तक बिना चार्ज किए चलाई जा सकेगी. ये एक न्यूक्लियर बैटरी है.

चीन में बीजिंग बेस्ड Betavolt ने एक सिक्के से भी छोटे साइज की एक ऐसी बैटरी बनाई है जो बिना चार्ज किए 50 सालों तक चल सकती है. कंपनी के अनुसार ये न्यूक्लियर बैटरी परमाणु ऊर्जा केे छोटे आकार के सपने को साकार करने वाली दुनिया की पहली बैटरी है. इसे आसान भाषा में समझें तो ये एटॉमिक एनर्जी को सबसे छोटे रूप में बना सकती है.

कंपनी के अनुसार इस बैटरी का पूरा टेस्ट हो चुका है. वहीं आने वाले समय में इस बैटरी का इस्तेमाल ड्रोन्स और स्मार्टफोन में किया जा सकेगा. 

कैसे बनी है बैटरी?
Betavolt की एटॉमिक एनर्जी बैटरी लंबे समय तक मेडिकल इक्विपमेंट्स, एयरोस्पेस, AI इक्विपमेंट्स, माइक्रोप्रोसेसर, एडवांस्ड सेंसर, स्मॉल ड्रोन और माइक्रो रोबोट में पावर सप्लाई में इस्तेमाल की जा सकती है. ये बैटरी 15 x 15 x 5 मिलिमीटर डायमेंशन की है. जो परमाणु आइसोटोप और हीरे के सेमीकंडक्टर की वेफर की पतली परतों से निर्मित की गई है. फिलहाल ये बैटरी 3 वोल्ट और 100 माइक्रोवाट इलेक्ट्रिसिटी जनरेत करने में सक्षम है. वहीं कंपनी का लक्ष्य है कि 2025 तक इसमें 1 वॉट तक पावर जनरेट किया जा सके. 

वहीं बैटरी की एक चीज इसे बहुत खास बनाती है और वो ये है कि इससे निकलने वाला रेडिएशन इंसानों तक नहीं पहुंचता है जिसके चलते ये मेडिकल के क्षेत्र में भी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है. कंपनी  के अनुसार ये बैटरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में क्रांति लाएगी.

कैसे काम करेगी बैटरी?
ये बैटरी आइसोटोप से निकलने वाली एनर्जी को इलेक्ट्रिसिटी में बदलती है. इस कांसेप्ट का पहली बार इस्तेमाल 20वीं सदी में हुआ था. फिलहाल चीन अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 2021 से लेकर 2025 तक परमाणु बैटरियों को छोटा बनानेे की दिशा में काम कर रहा है. इन बैटरियों में लैयर्ड डिजाइन बनाई गई है. जिसके चलते इनमें आग लगने या अचानक दबाव बढ़ने से फटने का खतरा नहीं है. कंपनी के दावे के अनुसार ये बैटरियां 60 से 120 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी बहुत अच्छेसे काम कर सकती हैं.                                      

यह भी पढ़ें: अब पाकिस्तान-ईरान भी आमने-सामने, जानें इस वक्त किन-किन देशों के बीच चल रही जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget