एक्सप्लोरर

भारत में सबसे रईस धार्मिक गुरु कौन, जान लें किसके पास कितना पैसा?

भारत में कई धार्मिक गुरु न केवल आध्यात्मिक प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, बल्कि विशाल संपत्ति के लिए भी चर्चा में रहते हैं. चलिए ऐसे ही कुछ धार्मिक गुरुओं के संपत्ति के बारे में हम आपको बताते हैं.

भारत में आध्यात्मिकता और धर्म का गहरा महत्व है. यहां धार्मिक गुरुओं का प्रभाव लाखों लोगों के जीवन पर पड़ता है. ये गुरु न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं बल्कि कई गुरुओं ने अपने विशाल संगठनों, ट्रस्टों और बिजनेस साम्राज्यों के जरिए अकूत संपत्ति भी अर्जित की है. आज हम आपको कुछ ऐसे बाबाओं के बारे में बताएंगे जिनकी कुल नेटवर्थ करोड़ों की है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

स्वामी नित्यानंद

स्वामी नित्यानंद जिनका नाम विवादों से भी जुड़ा रहा है. दावा किया जाता है कि भारत के सबसे अमीर धार्मिक गुरुओं में वह टॉप पर है. एक रिपोर्ट के अनुसार, उसकी अनुमानित संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये है. नित्यानंद ध्यानपीठम फाउंडेशन के संस्थापक नित्यानंद के पास विश्व भर में मंदिर, गुरुकुल और आश्रमों का विशाल नेटवर्क है. इस संगठन के जरिए योग, ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षाओं का प्रचार किया जाता है. हालांकि, कानूनी विवादों और विवादास्पद बयानों की वजह से वह सुर्खियों में रहते हैं. इसके बावजूद उनके फॉलोअर्स की संख्या और संपत्ति में कमी नहीं आई है.

बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद के जरिए न केवल भारत में योग को लोकप्रिय बनाया, बल्कि विशाल बिजनेस साम्राज्य भी खड़ा किया. माना जाता है कि रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि की अनुमानित संपत्ति करीब 1600 करोड़ रुपये है. पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की देश भर में कई शाखाएं हैं.

माता अमृतानंदमयी

केरल में अम्मा के नाम से मशहूर माता अमृतानंदमयी केरल की एक ऐसी संत हैं, जो अमृतानंदमयी ट्रस्ट की देखरेख करती हैं. माना जाता है कि इस ट्रस्ट की संपत्ति करीब 1,500 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह ट्रस्ट देश-विदेश में स्कूल, अस्पताल और सामाजिक कार्यों में योगदान देता है. 

गुरमीत राम रहीम सिंह

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह कई आरोपों के चलते जेल में है. इसके बावजूद वह देश के सबसे रईस धार्मिक गुरुओं में शामिल है. उसकी अनुमानित संपत्ति 1,455 करोड़ रुपये है. 1990 से डेरा सच्चा सौदा का नेतृत्व करने वाले राम रहीम के पास हजारों फॉलोअर्स हैं. इनकी संख्या हरियाणा और पंजाब में काफी ज्यादा है.

श्री-श्री रविशंकर

श्री-श्री रविशंकर देश के सबसे मशहूर गुरुओं में से एक हैं. दुनियाभर के 150 देशों में उनके 30 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह कई आयुर्वेदिक दवाओं का भी कारोबार करते हैं. इनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है.

इसे भी पढ़ें: पुरुषों की तुलना में ज्यादा दिन तक क्यों जिंदा रहती हैं महिलाएं? जानें कारण

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget