एक्सप्लोरर

​पेरू के मंदिर में पुरातत्वविदों को मिला तीन हजार साल पुराना गलियारा

​Archaeologists Find a 3000 Year Old Passageway: पेरू में तीन हजार वर्ष पुराने एक बंद गलियारे की खोज की गई है. ये गलियारा पेरू के एक प्राचीन मंदिर में मिला है.

​3000 Year Old Passageway: पुरातत्वविदों ने पेरू में तीन हजार साल पुराने एक बंद गलियारे की खोज की है, कोंडोर पक्षी से जुड़ा होने के कारण इसे कॉन्डर्स पैसेजवे कहा जा रहा है. यह गलियारा पेरू की प्राचीन चाविन संस्कृति के एक मंदिर के परिसर में मिला है जो मंदिर को दूसरे कमरों से जोड़ता है.

पेरू की राजधानी लीमा से लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में पुरातत्व स्थल चाविन डी हुआनतार मौजूद है. चाविन संस्कृति भारत की वैदिक संस्कृति जितनी ही पुरानी है और लगभग 1,500 से 550 ईसा पूर्व विकसित हुई थी. यूनेस्को ने 1985 में चाविन डी हुआनतार को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था. चाविन संस्कृति अपनी उन्नत कला के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसमें पक्षियों और बिल्लियों के चित्र बनाए जाते हैं. चाविन की मौजूदा खोज मंदिर के दक्षिणी हिस्से के अंदर एक गलियारे पर आधारित हैं.

इस गलियारे में कोंडोर पक्षी के सिर, पंखों के साथ चीनी मिट्टी के टुकड़े भी मिले हैं. विशाल शिकारी पक्षियों में से एक, कोंडोर, प्राचीन एंडियन संस्कृति में ताकत और संपन्नता का प्रतीक था. पुरातत्वविदों का मानना है कि गलियारे के स्ट्रक्चर में खामी के कारण जानमाल को होने वाले नुकसान की आशंका को ध्यान में रखते हुए इसे बंद कर सील कर दिया गया था. यह गलियारा चाविन संस्कृति की प्रारंभिक अवस्था की तस्वीर पेश करता है.

पुरातत्वविदों को गलियारे में क्या मिला

पुरातत्वविद् जॉन रिक के मुताबिक गलियारे का प्रवेश द्वार खोले जाने पर उन्हें 17 किलोग्राम वजन का सिरेमिक का एक टुकड़ा, कोंडोर पक्षी के सिर और पंखों के अलावा अलग-अलग रास्ते और छतें भी मिली हैं. रिक ने कहा है कि मंदिर परिसर की ज्यादातर खुदाई अभी बाकी है.

रोबोटिक कैमरों की ली गई मदद

कॉन्डर्स पैसेजवे की खोज रिक की टीम ने रोबोट पर लगे कैमरों की मदद से की. रिक को डर था कि अगर उन्होंने कोई और रास्ता अपनाया तो इससे प्राचीन वास्तुकला को नुकसान पहुंच सकता है. रोबोट में लगे कैमरों की मदद से उनका काम किसी हद तक आसान हो गया और जोखिम की संभावना ना के बराबर रह गई.

यह भी पढ़ें- किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं हैं दुनिया की ये 8 लग्ज़री जेल, कैदियों को मिलती हैं ये सब सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget