एक्सप्लोरर

Suicide Point Of Birds: भारत की एक ऐसी जगह जहां हर साल हजारों की तादात में आत्महत्या कर लेते हैं पक्षी, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

Suicide Point Of Birds: आत्महत्या को कभी सही नहीं माना गया है, लेकिन भारत में एक ऐसी जगह मौजूद है, जहां हर साल हजारों की तादात में पक्षी आत्महत्या करते हैं. चलिए इसके बारे में जानें.

Suicide Point Of Birds: कानून की नजर में आत्महत्या को अपराध माना जाता है, लेकिन फिर भी न जानें कितने लोग आत्महत्या करके अपनी जिंदगी खत्म लेते हैं. हालांकि इस लिस्ट में सिर्फ इंसान नहीं बल्कि पक्षी भी शामिल हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह हम क्या कह रहे हैं. ऐसा कहां होता है कि कोई पक्षी आत्महत्या कर ले. लेकिन ऐसा होता है, वह भी भारत में. भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में एक ऐसी जगह है, जहां हर साल हजारों की तादात में पक्षी आत्महत्या के लिए आते हैं. 

किसे कहते हैं चिड़ियों के लिए वैली ऑफ डेथ

असम के डिमा हसाओ जिले में एक गांव है जटिंगा, यहां पक्षियों की आत्महत्या के इतने मामले सामने आए हैं कि अब लोग इसे चिड़ियों के लिए वैली ऑफ डेथ के नाम से भी जानते हैं. यह गांव असम के गुवाहाटी से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इस जगह से यहां का नजदीकी शहर हाफलॉन्ग टाउन है, जो कि 9 किलोमीटर दूरी पर है. इस गांव के बारे में यह बहुत मशहूर है कि यहां हजारों की तादात में पक्षी आत्महत्या के लिए आते हैं. इस गांव में खासी-पनार जनजाति के लोग रहते हैं.

इस वक्त आत्महत्या करते हैं पक्षी

पक्षियों की आत्महत्या का मामला कुछ प्राकृतिक घटना की तरह देखा जाता है, क्योंकि इसके बारे में आज तक कोई भी सही बात बता नहीं पाया है. इतना ही नहीं वैज्ञानिक भी इस मामले की खोज में लगे हुए हैं, लेकिन अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है. यहां पर सिर्फ प्रवासी पक्षी ही नहीं, बल्कि स्थानीय पक्षी भी आत्महत्या कर लेते हैं. यह सिलसिला सितंबर से नवंबर के बीच शाम को 6 बजे से रात के करीब 10 बजे तक देखा जा सकता है. यहां के स्थानीय लोग भी इन पक्षियों को परेशान नहीं करते हैं.

क्यों होने लगता है ऐसा

दरअसल मानसून के बाद जब सितंबर से नवंबर का महीना आता है तो शाम में जल्दी अंधेरा होने लगता है. यही वक्त चिड़ियों के आत्महत्या का होता है. ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरे जाटिंगा में जल्दी अंधेरा होने लगता है. इस दौरान हवा का दबाव ज्यादा होता है और पूरे इलाके में गहरी धुंध पसर जाती है. जानकार मानते हैं कि पक्षियों की आत्महत्या का एक कारण यह भी हो सकता है कि उनकों अंधेरे में दिखाई नहीं देता हो और किसी चीज से टकराकर मर जाते हैं. लेकिन यहां आत्महत्या करने वाले ज्यादातर पक्षी अवस्क ही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
गल्फ में भारतीय भारी संख्या में कर रहे सुसाइड, जानें वजह
Gold Lab Creation : क्या हीरे की तरह लैब में नहीं बन सकता है गोल्ड?
क्या हीरे की तरह लैब में नहीं बन सकता है गोल्ड?
दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक का नोट कितने का है?
दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक का नोट कितने का है?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget