एक्सप्लोरर

शाकाहारी होते भी कहीं आप भी नॉनवेज चीजें तो नहीं खा रहे आप? इन कोड्स से पहले ही कर लें पता

कई खाद्य पदार्थों में पशु से जुड़ी सामग्री मिली हो सकती हैं. इस तरह की चीजों को खाने से बचने के लिए कुछ फूड कोड्स को ध्यान में रखना मददगार हो सकता है.

Animal Based Products: अगर आप शाकाहारी हैं और अपने खान-पान की चीजों को लेकर काफी सेलेक्टिव रहते हैं तो यह सुनिश्चित करें कि कहीं जाने-अनजाने आप भी तो ऐसा उत्पाद नहीं खा रहे हैं जिनमें नॉनवेज यानी कि पशु आधारित तत्व मिले हुए हैं? वीगन डाइट का पालन करने वाले लोगों को खाद्य पदार्थों के चयन को लेकर और भी अलर्ट रहने की जरूरत रहती है. वीगन डाइट का पालन करने वाले लोग मांस और एनिमल-बाइ प्रोडेक्ट वाली चीजों के इस्तेमाल से बचते हैं. इनमें मांस, मछली, अंडे, डेयरी उत्पाद और शहद आदि जैसी चीजें शामिल हैं. ऐसे में आप बाजार से जो चीज खरीद रहे हैं वो पशु आधारिथो सकती है. अब सवाल उठता है कि आखिर इस बात का पता कैसे चले कि हम जो प्रोडक्ट खरीद रहे हैं वो पूर्ण शाकाहारी ही है. दरअसल, इसका भी एक तरीका है, जो हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं.

इन कोड्स से करें पहचान
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि वीगन डाइट का पालन करने वाले लोग भी अक्सर जाने-अनजाने कई ऐसे पैक्ड फूड आइटम्स का सेवन कर जाते हैं, जिनमें पशु आधारित प्रोटीन या नॉनवेज के कुछ तत्व शामिल हो सकते हैं. कई खाद्य पदार्थों में पशु-व्युत्पन्न सामग्री मिली हो सकती हैं. ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है. इस तरह की चीजों को खाने से बचने के लिए कुछ फूड कोड्स को ध्यान में रखना मददगार हो सकता है. पशु उत्पादों या एडिटिव्स से बने प्रोडक्ट्स के पैकेज पर इस तरह के कोड्स E120, E322, E422, E 471, E542, E631, E901 और E904 लिखे हो सकते हैं. अगर किसी प्रोडक्ट पर ये कोड्स लिखे हैं तो इसका मतलब है कि उस प्रोडक्ट में कोई पशु आधारित या नॉन-वीगन चीज हो सकती है.

पोटैटो चिप्स भी पशु आधारित हो सकते हैं
आमतौर पर पोटैटो चिप्स आलू से बनते हैं पर फ्लेवर्ड चिप्स के कुछ ब्रांड्स में फ्लेवर मिलाने के लिए पाउडर्स चीज़ (Cheese) डाला जाता है. इसमें डेयरी इंग्रीडिएंट्स जैसे कैसिइन हो सकते हैं. आहार विशेषज्ञ कैसिइन को प्रोटीन या एनिमल ड्राइब्ड एंजाइम मानते हैं. वीगन डाइट वाले लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए. इसलिए चिप्स के पैक पर इन एंजाइम्स के बारे में दी गई जानकारी जरूर पढ़ें.

कुछ डार्क चॉकलेट भी हो सकते हैं
आमतौर पर डार्क चॉकलेट शाकाहारी होती है. हालांकि, कुछ टाइप्स की डार्क चॉकलेट्स में पशु-व्युत्पन्न उत्पाद हो सकते हैं. उनमें मिल्क फैट, मिल्क सॉलिड, बटर या फिर नॉन फैट मिल्क पाउडर मिला होता है. शाकाहारी लोग इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन वीगन डाइट का पालन करने वाले लोगों को इस बारे में सोच लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें - तो इसलिए कार में बैठते ही आने लगती है नींद... जानिए क्या ये आपकी सेहत के लिए ठीक है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget