एक्सप्लोरर

अप्लास्टिक एनीमिया क्या होता है और क्यों ये कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक है?

अप्लास्टिक एनिमिया के बारे में कम ही लोग जानते हैं. यह एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे अस्तित्व में आती है और एक घातक रूप अपना लेती है. यहां जानिए इसके लक्षण और उपचार.

कैंसर के बारे में कौन नहीं जानता. कैंसर बेहद घातक और जानलेवा बीमारी है. कैंसर कई प्रकार का होता है, जिसे अलग अलग नामों से जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कैंसर से भी घातक कई बीमारियां होती हैं, जिनका पता या तो देरी से चलता है या फिर इंसान की मौत हो जाती है. ऐसे में हम आपको ऐसी ही एक गंभीर बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं.

जिसे मेडिकल की भाषा में अप्लास्टिक एनिमिया के नाम से जाना जाता है. यह बीमारी कई मामलों में कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक होती है और लापरवाही करने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है. आमतौर पर यह छोटे बच्चों से लेकर 25 साल तक के युवाओं को हो सकती है या फिर बुजुर्गों में भी यह बीमारी पैदा हो सकती है.

क्या है अप्लास्टिक एनिमिया

अप्लास्टिक एनिमिया एक दुर्लभ और गंभीर समस्या है जिसमें बोन मैरो की वे कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं जो आगे चलकर परिपक्व बनने वाली होती हैं. इसके कारण लाल रक्त कोशिका (RBC) सफेद रक्त कोशिका (RBC) और प्लेटलेट्स की संख्या शरीर में लगातार घटने लगती हैं. शरीर में रक्त कोशिकाओं की कमी होने के कारण शरीर में अंदरूनी रक्त रिसाव हो सकता है जो किसी भी ऑर्गन जैसे दिल, गुर्दा, लीवर आदि के फेलियर का कारण बन सकता है. शरीर में रक्त कोशिकाओं की कमी से इंसान की रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है और शरीर बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है.

क्या होता है बोन मैरो

बोन मैरो दरअसल हमारे शरीर की हड्डियों में पाया जाने वाला एक पदार्थ है जो हड्डियों के बीच टनल में पाया जाता है. यही वो जगह होती है जहां शरीर में खून का निर्माण होता है. बोन मैरो को अस्थिमज्जा भी कहा जाता है. अस्थिमज्जा के खराब होने के कारण ही अप्लास्टिक एनिमिया जन्म लेता है.

किन कारणों से होता है अप्लास्टिक एनिमिया

अप्लास्टिक एनिमिया किन कारणों से होता है विशेषज्ञ उन सभी कारणों को नहीं जानते हैं. लेकिन कुछ रिसर्च की मानें तो मेडिकल कंडिशन्स, विरासत में मिली स्थितियां, जटिल चिकित्सा उपचार और एलोपेथ के अधिक सेवन से ये बीमारी हो सकती है. आमतौर पर यह तब होता है जब हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर के अस्थिमज्जा पर हमला करती है.

लक्षण

  • बार बार संक्रमण होना
  • हल्का काम करने पर भी जल्दी से थकान हो जाना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • स्कीन पीला पड़ना और त्वचा पर लाल चकत्ते हो जाना
  • चक्कर आना
  • सिर दर्द होना
  • बार-बार बुखार आना

उपचार

अप्लास्टिक एनिमिया का उपचार कई तरह से संभव है, जिसमें बोन मैरो, उत्तेजक दवाएं, अस्थिमज्जा प्रत्यारोपण जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी कहा जाता है. इसके उपचार में एंटीथाइमोसाइट ग्लोब्युलिन इंजेक्शन, साइक्लोस्पोरिन जैसी दवाएं शामिल हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमले को रोकने में मदद करती है. हालांकि कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बीमारी का पूर्ण रुप से इलाज केवल बोन मैरो ट्रांसप्लांट से ही संभव है. बीमारी का पता लगते ही डॉक्टर्स बोन मैरो प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू कर देते हैं.

उपचार में जटिलताएं

  • ग्राफ्ट बनाम होस्ट जो कि एलोजेनिक ट्रांसप्लांट के वक्त सामने आ सकता है
  • प्रतिरक्षादमनकारी दवाओं के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है जिससे मौत भी हो सकती है
  • कीमो के दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाने से ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ जाता है

रोकथाम

अप्लास्टिक एनिमिया को रोकने का कोई ज्ञात तरीका अभी तक प्रमाणित नहीं है.

यह भी पढ़ें: हल्का-फुल्का जलने पर क्या आप भी लगाते हैं टूथपेस्ट ? अगर हां तो भूलकर भी ना करें ऐसी गलती

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget