एक्सप्लोरर

क्या अमेरिका के राष्ट्रपति के गार्ड नकली हाथ लगाकर चलते हैं? पढ़िए क्या है इसकी कहानी

सोशल मीडिया पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो शेयर की जाती है, जिसमें तैनात सिक्योरिटी गार्ड के लिए कहा जाता है कि उनके हाथ फेक हैं यानी नकली हाथ लगाए गए हैं. जानिए ऐसा क्यों...

ये तो आप जानते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाती है. उनकी सुरक्षा को लेकर कई तरह के फैक्ट भी अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं कि आखिर उनकी कार क्यों खास होती है और गार्ड्स के बारे में भी कई तरह की जानकारी सामने आती है. ऐसे ही एक तथ्य भी इंटरनेट पर शेयर किया जाता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा में जो गार्ड तैनात किए जाते हैं, उनमें से कुछ गार्ड नकली हाथों का इस्तेमाल करते हैं. दावा किया जाता है कि उन गार्ड्स के जो हाथ लोगों को दिखाई देते हैं, वो नकली होते हैं. 

तो आज हम आपको बताते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है और अगर नकली हाथ रखने की बात सामने आ रही है तो इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. इसके बाद आप इसके पीछे की वजह जान पाएंगे और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे का सच जान पाएंगे...

क्या है दावा?

कई बार सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की गई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति की सिक्योरिटी में जो गार्ड तैनात रहते हैं, वो नकली हाथ लगाकर चलते हैं. इस फैक्ट को साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो भी शेयर किए जाते हैं. हाल ही में कोरा वेबसाइट पर ऐसा ही फैक्ट शेयर किया था. इससे पहले फेसबुक पर भी कई पोस्ट में यह दावा किया गया है कि गार्ड के जो हाथ दिख रहे हैं, वो असली नहीं है बल्कि नकली लगाए गए हैं. बल्कि गार्ड्स असली हाथ छुपाकर रखते हैं. 

क्यों करते हैं ऐसा?

सोशल मीडिया के दावों के अनुसार, सिक्योरिटी में गार्ड को नकली हाथ इसलिए दिए जाते हैं ताकि कोई भी शख्स उनके असली हाथ मूवमेंट को ना समझ सके. इसके साथ ही कहा जाता है कि इस स्थिति में असली हाथ से गार्ड हमेशा गन पकड़कर रखते हैं और कोई भी विपरीत परिस्थिति में तुरंत राष्ट्रपति की सुरक्षा की जा सके. इसलिए अटैकर्स को गुमराह करने के लिए यह ट्रिक इस्तेमाल की जाती है. 

क्या है इसका सच?

अब जानते हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है. इस पर रॉयटर्स में भी एक रिपोर्ट छपी है और उसमें इन तथ्यों को गलत बताया गया है. रॉयटर्स की फैक्ट चेक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कुछ नहीं है और इसमें कई वीडियो शेयर कर बताया गया है कि गार्ड्स नकली हाथों का इस्तेमाल नहीं करते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही ये जानकारी गलत है. वैसे बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति काफी अलग और खास होती है. सिक्योरिटी में लगे गार्ड्स भी काफी ट्रेंड होते हैं. 

यह भी पढ़ें- आंत नहीं.. इंसान के शरीर में ये होता है सबसे बड़ा अंग! बहुत कम लोग जानते होंगे ये फैक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget