एक्सप्लोरर

ऐश्वर्या-अभिषेक के पहले ग्रे और अब डायमंड डाइवोर्स लेने चर्चा, आखिर कितनी तरह का होता है डाइवोर्स?

Aishwarya-Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों ग्रे डिवोर्स ले सकते हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर ये डिवोर्स होते कितने प्रकार के हैं.

Aishwarya And Abhishek Bachchan Are Getting Divorce: इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों के बीच चल रही अनबन को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जब बच्चन परिवार और ऐश्वर्या को अपनी लाडली आराध्या के साथ अलग-अलग पहुंचते देखा गया तभी से बच्चन फैमिली में चल रहा मनमुटाव सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं इन्हें हवा तब और मिल गई जब अभिषेख ने इंस्टाग्राम पर एक डिवोर्स पोस्ट को लाइक कर दिया. अब इस बात की चर्चाएं तेजी से फेल रही हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच ग्रे-डिवोर्स लेने वाले हैं.  फिर चर्चाएं सामने आईं कि दोनों डायमंड डिवोर्स लेंगे. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये डिवोर्स होते कितने तरह के हैं? चलिए इस स्टोरी में आपके इस सवाल का जवाब जान लेते हैं.

क्या होता है ग्रे और डायमंड डिवोर्स?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ये ग्रे और डायमंड डिवोर्स होता क्या है? तो बता दें कि आज के समय में बुढ़ापे की ओर बढ़ने के बाद भी लोग डिवोर्स ले रहे हैं. पहले ऐसा नहीं होता था. वहीं ग्रे-डिवोर्स की बात करें तो, जब लोग शादी के काफी साल बाद यानी शादी के 40-50 साल के बाद तलाक लेते हैं. दरअसल कई कपल्स साथ में काफी लंबा वक्त बिताने के बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं. शादी के इतने साल हो जाने के बाद बच्चे भी बड़े और समझदार हो जाते हैं.

हालांकि इतने साल साथ रहने के बाद पार्टनर से अलग हो जाना आसान नहीं होता है. इस तरह के तलाक को ग्रे-डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिटर्स या फिर डायमंड डिवोर्स भी कहा जाता है. ग्रे तलाक को काफी हद तक सफेद बालों से जोड़कर देखा जाता है, जो कि ज्यादातर 40-50 के बाद कॉमन होता है. भारत में भले ही यह नया हो, लेकिन पश्चिमी देशों में ये चलन पुराना है.

कितने प्रकार के होते हैं तलाक?

अमूमन तलाक को दो तरह से बांटा जाता है. पहला होता है दोष तलाक तो दूसरा दोष रहित तलाक.

दोष तलाक

गलती से तलाक लेना पहले एक मानक हुआ करता था. गलती से तलाक लेने के लिए ये साबित करना होता था कि पति या पत्नी में से किसी एक ने कुछ गलत किया था जिसके कारण दो लोगों की शादी समाप्त हो गई. हालांकि अब आमतौर पर दोषपूर्ण तलाक नहीं होते, बल्कि इसकी जगह लोगों को शादी खत्म करने के लिए दोषपूर्ण बनाम दोषरहित तलाक लेना होता है.

बिना किसी गलती के तलाक

आज के समय में दो लोगों के बीच मतभेद कोर्ट तक पहुंच जाते हैं. वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं जो आपसी समझौता कर बिना किसी गलती के एक-दूसरे से तलाक ले लेते हैं. ऐसे में कोई कपल किसी दूसरे पर किसी तरह का इल्जाम नहीं लगाता और इसका आधार एक-दूसरे से आसानी से अलग हो जाना ही होता है.

विवादित तलाक

विवादित तलाक उस समय होता है आप और आपका साथी तलाक समझौते के किसी पहलू पर सहमत नहीं हो पाते हैं. आप इस बात पर असहमत हो सकते हैं कि तलाक लेना है या नहीं, संपत्ति या कर्ज कैसे बांटा जाना चाहिए, बच्चे की कस्टडी कैसे लेनी है , बच्चे या जीवनसाथी के भरण-पोषण या कोई अन्य महत्वपूर्ण मामला जिसे आपकी शादी को समाप्त करने के लिए हल किया जाना चाहिए.

निर्विरोध तलाक

निर्विवाद तलाक में आप और आपका जीवनसाथी तलाक समझौते पर सहमत होते हैं और आपको अपने लिए किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए अदालत की आवश्यकता नहीं होती है. इसमें आप एक साथ काम करके एक अलगाव समझौते का मसौदा तैयार करते हैं (या अदालत को दिए गए तलाक के फैसले के लिए शर्तों पर आते हैं) और पेरेंटिंग के लिए खुद प्लान बनाते हैं. इस तरह के तलाक में अदालत की ज्यादा जरुरत नहीं होती बल्कि कपल्स आपस में ही समझौता कर लेते हैं.

इस तरह के भी होते हैं तलाक

कई बार तलाक के मामलों में लंबी मुकदमेबाजी भी देखी जाती है. इस तरह के मामलों में विवादित तलाक होते हैं और संपत्ति का बंटवारा, गिरफ्तारी जैसी मांगे होती हैं. वहीं मध्यस्थता तलाक में दोनों पक्षों के आपसी समझौते से तलाक हो जाता है. वहीं सहयोगात्मक तलाक में आप और आपका जीवनसाथी एक वकील करते हैं और कई मिटिंग्स में आपसी समझौता कर तलाक ले लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Bangladesh News: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना, जिन्हें अचानक छोड़ना पड़ गया अपना ही देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस राज्य में हुए हैं अब तक सबसे ज्यादा पेपर लीक, जानें सभी आंकड़े?
किस राज्य में हुए हैं अब तक सबसे ज्यादा पेपर लीक, जानें सभी आंकड़े?
18000 फीट पर लड़ी गई थी भारत की ये जंग, इतने जवान हुए थे शहीद
18000 फीट पर लड़ी गई थी भारत की ये जंग, इतने जवान हुए थे शहीद
E20 Janta Party: किसने शुरू किया E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा?
किसने शुरू किया E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा?
FCRA Amendment Bill: FCRA से किस विदेशी पैसे को खतरा, जानें क्या हैं नियम?
FCRA से किस विदेशी पैसे को खतरा, जानें क्या हैं नियम?

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget