एक्सप्लोरर

पक्षियों के टकराने से कैसे कंट्रोल खोने लगता है इतना बड़ा प्लेन, जानें क्यों है ये खतरनाक

अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई स्थानीय लोगों ने भी जान गंवाई है.

12 जून की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भीषण हादसा हुआ. अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया. एयर इंडिया का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया . यह विमान अहमदाबाद से लंदन जाने वाला था और इसमें 242 लोग सवार थे. विमान में सवार एक व्यक्ति के अलावा सभी की मौत हो गई. यह दुर्घटना भारत में अब तक की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक है.

विमान क्रैश के बाद उठने लगे कई सवाल

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. जिसमें विमान हादसे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह हादसा पक्षियों के टकराने से हुआ या फिर तकनीकी नियंत्रण खाेने के कारण हुआ है. हादसे की वजह अभी तक भी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ होगी और हादसे की असली वजह सामने आएगी, लेकिन कई एक्सपर्ट के अनुसार यह हादसा या तो पक्षी टकराने से हुआ या फिर अचानक नियंत्रण खोने से हुआ है.

टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान होते हैं सबसे ज्यादा विमान हादसे

एक्सपर्ट के अनुसार, आमतौर पर उड़ान के दौरान हादसे दो कारणों से होते हैं जिसमें एक कारण इंजन का फेल होना और दूसरा पक्षियों के टकराने से होता है. वहीं सामान्य उड़ान से हादसे कम होते हैं, लेकिन टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान जमीन के सबसे पास होता है. ऐसे समय में पक्षियों की गतिविधि ज्यादा होती है. वहीं इस दौरान अगर कोई पक्षी विमान के इंजन से टकरा जाए या उसमें फंस जाए तो इंजन फेल हो सकता है और इससे बड़ा नुकसान हो सकता है. इस कंडीशन में पायलट को रिएक्ट करने का समय भी नहीं मिल पाता है.

इंजन से पक्षी का टकराना कितना खतरनाक

अगर कोई भी पक्षी विमान से टकराता है तो उससे नुकसान नॉर्मल होता है. लेकिन अगर कोई पक्षी इंजन में चला जाए तो उससे बहुत खतरनाक नुकसान हो सकता है. इससे विमान का इंजन फेल होने के साथ उसमें आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. अहमदाबाद में हुए हादसे में भी ऐसी ही स्थिति की आशंका जताई जा रही है.

नियंत्रण खोने से कैसे हो सकता है हादसा

अहमदाबाद में हुए हादसे में एक और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हादसा नियंत्रण खोने से हुआ है. इसे लेकर एक्सपर्ट भी कहते हैं कि नियंत्रण खोने से भी यह हादसा हो सकता है. नियंत्रण खोकर हादसा होने की यह स्थिति तब होती है जब विमान का कंट्रोल जाम हो जाता है. विमान की ऐसी भयावह घटनाओं को रोकने के लिए एक्सपर्ट बताते हैं कि एयरपोर्ट को हमेशा शहर से दूर बनाना चाहिए, जिससे पक्षियों से टकराने की घटनाएं न हो. इसके अलावा विमान टेकऑफ और लैंडिंग से पहले बर्ड एक्टिविटी का ट्रैकिंग सिस्टम भी होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: हवा में उड़ने के बाद गायब हो गए दुनिया के इतने प्लेन, आज तक नहीं मिला कोई भी सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget