एक्सप्लोरर

ब्रेस्ट कैंसर से दुनियाभर में इतनी महिलाओं की होती है मौत, बेहद डराने वाला है आंकड़ा

Actor Hina Khan diagnosed with stage 3: हिना खान कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं, दुनियाभर में कैंसर से कई महिलाओं की मौत होती है, जिनके आंकड़े काफी डरा देने वाले हैं.

Hina Khan Breast Cancer:हिना खान के फैंस के लिए काफी शॉकिंग खबर है, एक्ट्रेस इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. फिलहाल वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं. उनका इलाज शुरू हो गया है. दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है. ऐसे में इसके चलते महिलाओं की मौत के आंकड़े काफी डरा देने वाले हैं.

ब्रेस्ट कैंसर से मौत का आंकड़े डराने वाले

हिना खान की ब्रेस्ट कैंसर की खबर ने उनके फैंस को हिला कर रख दिया है. भारत सहित दुनियाभर के लिए ये एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है. अप्रैल 2023 तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और विभिन्न कैंसर रिसर्च एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर के मामलों में सबसे आम है. साथ ही ये दुनियाभर में कैंसर से होने वाली महिलाओं की सबसे ज्यादा मौतों का कारण भी है. विश्व स्तर पर देखें तो लगभग 12% महिलाएं अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर की शिकार होती हैं. इसके अलावा भारत की बात करें तो हमारे देश में स्तन कैंसर के मामले पिछले कुछ दशकों में तेजी से बढ़े हैं.

भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है. जहां हर साल लगभग इसके 1.5 से 2 लाख नए मामले सामने आते हैं. मृत्यु दर पर नजर डालें तो भारत में स्तन कैंसर से हर साल लगभग 25% महिलाओं की मौत हो जाती है, वहीं दुनियाभर में साल 2020 में स्तन कैंसर से 6,85,000 महिलाओं की मौतें हुईं थीं, वहीं अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल स्तन कैंसर से लगभग 10 लाख मौतें दर्ज की जा रही हैं.

भारत दुनिया का कैंसर कैपिटल

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 पर अपोलो हॉस्पिटल्स कीहेल्थ ऑफ नेशनरिपोर्ट भी जारी की गई थी. ये रिपोर्ट का चौथा एडिशन जारी किया गया था. इसने भारत को दुनिया का कैंसर कैपिटल यानी कैंसर की राजधानी कहा है. भारतीय महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर स्तन कैंसर को बताया गया है, इसके बाद सर्वाइकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बताई गई. इसके अलावा शुरुआती दौर में होने वाला ब्रेस्ट कैंसर भी आम होता जा रहा है. हर साल महिलाओं में इसकी घटनाओं में लगभग 4% का इजाफा हो रहा है.

क्या हैं स्तन कैंसर के लक्षण?

स्तन कैंसर में सबसे आम लक्षण सीने में गठान होना है. जो कहीं भी हो सकती है. इसके चलते आपको निप्पल से खून या डिस्चार्ज होने की समस्या हो सकती है, साथ ही इससे संबंधित दर्द भी हो सकता है. इसके अलावा स्तन के किसी भी हिस्से में लालिमा और सूजन हो सकती है या एक स्तन में सूजन हो सकती है तो वहीं दूसरे में ऐसा नहीं लगता. इसके अलावा आपका निप्पल सपाट या धंसा हुआ लगने लगता है.

यह भी पढ़ें: Monsoon Season: बारिश की बूंदें क्यों होती हैं गोल? क्या है इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget