एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Gadgetsव्हाट्सएप ने भारत से शुरु की वीडियो कॉलिंग सर्विस, जानें व्हाट्सएप के बारे में ऐसी ही खास बातें !
व्हाट्सएप ने भारत से शुरु की वीडियो कॉलिंग सर्विस, जानें व्हाट्सएप के बारे में ऐसी ही खास बातें !
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 15 Nov 2016 09:45 PM (IST)
1/7

व्हाट्सएप के प्रोडक्ट डेवलपमेंट हेड ने बताया कि व्हाट्सएप पर दीवाली के दिन 8 बिलयन मैसेज ( 800 करोड़ मैसेज ) और 1.5 बिलयन तस्वीरें शेयर की गई.
2/7

व्हाट्सएप के व्यापार प्रमुख नीरज अरोड़ा ने कहा,‘ हम इस पर कुछ समय से काम कर रहे थे और हमें खुशी है कि हम इसकी शुरुआत भारत से कर रहे हैं. वॉयस काल की तरह वीडियो काल की क्वालिटी भी नेटवर्क पर निर्भर करेगी.’ उन्होंने कहा कि वॉयस काल व टैक्स्ट फीचर की तरह वीडियो काल में वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखेगें.
3/7

नीरज ने कहा कि उनकी टीम इस बात पर काम कर रही है कि 2G इंटरनेट की स्पीड में भी व्हाट्सएप वीडियो कॉल ठीक से काम कर सके.
4/7

भारत में व्हाट्सएप पर फेसबुक की तुलना में ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. फेसबुक पर भारत में 155 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.
5/7

व्हाट्सएप को 10 भारतीय भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है. नीरज ने बताया कि एक टूल की मदद से इंग्लिश को भारतीय भाषाओं में बदल दिया जाता है.
6/7

भारत में व्हाट्सएप के 16 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.
7/7

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने वीडियो कालिंग सुविधा की शुरुआत भारत से कर दी है. पिछले लम्बे समय से ही व्हाट्सएप में वीडियो कॉल फीचर आने की बातें चल रही थी. व्हाट्सएप ने आज इसकी घोषणा की और कहा कि दुनिया भर में उसके एक अरब से अधिक यूजर्स के लिए यह सुविधा रोलआउट होनी शुरु हो चुकी है. आगे की स्लाइड्स में जानें व्हाट्सएप ने भारत से जुड़ी हुई क्या घोषणा की...!
Published at : 15 Nov 2016 07:43 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
इंडिया
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
क्रिकेट
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह






















