एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना से हुईं 392 मौतें, आधे से ज्यादा के लिए जिम्मेदार हैं सिर्फ चार शहर!

भारत में अब तक कोरोना से कुल 392 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से भी आधे से ज्यादा मौतों के लिए देश के चार शहर मुंबई, पुणे, दिल्ली और इंदौर जिम्मेदार हैं.

भारत में कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा 392 तक पहुंच गया है. अकेले महाराष्ट्र राज्य में ही मरने वालों का आंकड़ा 178 है. ये कुल मौतों का करीब 45 फीसदी है. ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं और इनमें बदलाव संभव है.

15 अप्रैल की शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में जो 392 मौतें हुईं हैं, उनमें से आधे से ज्यादा मौतों के लिए सिर्फ चार शहर जिम्मेदार हैं. ये शहर हैं मुंबई, पुणे, इंदौर और दिल्ली. मुंबई में अभी तक कुल 127 लोगों की मौत हुई है. पुणे में 43 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है. इंदौर में 39 लोगों की मौत हुई है, वहीं दिल्ली में कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है. यानि कि 392 में से 239 मौतों के लिए सिर्फ ये चार शहर जिम्मेदार हैं. ये कुल मौतों का करीब 60 फीसदी है. इसके अलावा अगर अहमदाबाद में हुई 13 मौतें और हैदराबाद में हुई 12 मौतों को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा करीब 67 फीसदी तक पहुंच जाता है.

वहीं अगर बात सिर्फ महाराष्ट्र की करें तो महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं. इनमें से 28 जिलों में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट हैं. लेकिन मौतों के मामले में चार ऐसे शहर हैं, जिनमें मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. अकेले मुंबई में ही 127 लोगों की मौत हुई है. पुणे में 43 लोगों की मौत हुई है. थाणे में 10 लोगों की मौत हुई है और पालघर में चार लोगों की मौत हुई है.

राज्यवार आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. 15 अप्रैल की शाम तक महाराष्ट्र में 178 लोगों की मौत हुई है. मध्यप्रदेश में कुल 53 लोगों की मौत हुई है. वहीं गुजरात और दिल्ली में अब तक कोरोना की वजह से 30-30 मौतें हुई हैं. तेलंगाना में 18 और तमिलनाडु में कोरोना की वजह से अब तक कुल 14 लोगों की मौत हुई है.

ये आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हर रोज कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है और हर रोज मौतों की भी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. कुछ शहरों में इसका प्रभाव ज्यादा है तो वहां के इलाकों को हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित करके पूरी तरह से सील कर दिया गया है. वहीं बाकी देश में 3 मई तक लॉकडाउन है. जिन इलाकों में अभी तक कोरोना नहीं पहुंचा है या फिर जहां पहले था वहां से खत्म हो गया है और ये स्थिति 20 अप्रैल तक कायम रह पा रही है तो उम्मीद है कि 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में थोड़ी नरमी आएगी और जनजीवन सामान्य हो पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget