एक्सप्लोरर

Explained : क्या राष्ट्रपति बोलसोनारो की लापरवाही से ब्राजील बन गया कोरोना प्रभावित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश?

कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में हुई है. कुछ दिन पहले तक दूसरा नंबर रूस का था, लेकिन अब ब्राजील ने रूस को पीछे छोड़़ दिया है. कोरोना पॉजिटिव केस के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है.

जब दुनिया में कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू किए थे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे किसी तरह का खतरा मानने से इन्कार कर दिया था. अब हालत ये है कि पूरी दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा केस अमेरिका में ही हैं, जो करीब 16 लाख 45 हजार हैं. कुछ ऐसा ही हाल ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो का भी था. उन्होंने भी कोरोना वायरस को हल्का-फुल्का फ्लू बताया था, लेकिन आज हालत ये है कि पूरी दुनिया में कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या के मामले में ये लैटिन अमेरिकी देश, संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है.

22 मई से पहले पूरी दुनिया में अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस था. वहां अब तक करीब 3,02,600 कोरोना पॉजिटिव केस हैं. लेकिन 23 मई को जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक अब दुनिया में दूसरा नंबर लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील का है. यहां अब तक कोरोना के कुल 3,30,890 केस सामने आ चुके हैं. ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इन आंकड़ों की पुष्टि की है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 21-22 मई को 24 घंटे के दौरान ब्राजील में 19,969 नए केस आए हैं. 24 घंटे में कुल 1,001 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 21,000 को पार कर गया है. इतना सब होने के बाद भी ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि देश में लॉकडाउन होने से ब्राजील की अर्थव्यवस्था इतनी चौपट हो जाएगी कि उसे सुधारा ही नहीं जा सकता.

जेयर बोलसोनारो सिर्फ बयान ही नहीं दे रहे हैं. बल्कि वो एंटी लॉकडाउन रैली में शामिल भी हो रहे हैं और फोटो भी खिंचवा रहे हैं. पिछले ही हफ्ते प्रेसिंडेंट ऑफिस के बाहर बोलसोनारो ने सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों को इकट्ठा कर उनसे बातचीत की और लॉकडाउन-सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों को बकवास बताया. ब्रासीलिया में वो अपने समर्थकों और बच्चों से मिले, फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करने को कहा है. ये सब तब हुआ, जब उनके स्वास्थ्य मंत्री नेल्सन टीक ने पद ग्रहण करने के एक महीने के अंदर ही इस्तीफा दे दिया था. नेल्सन टीक से पहले जो स्वास्थ्य मंत्री थे लुई हेनरिक मान्देत्ता, उन्होंने जेयर बोलसोनारो के इस महामारी से निबटने के तरीकों की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था.

हालांकि ब्राजील के कई राज्यों के गवर्नर ने इस वायरस के खतरे को भांपते हुए लॉकडाउन लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में सख्ती बरती. अपने राष्ट्रपति से इत्तेफाक न रखते हुए राज्यों के इन प्रशासकों ने अपनी ओर से लॉकडाउन को सख्त करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन बोलसोनारो ने उनका भी मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. फिर हुआ ये कि बोलसोनारो प्रशासन के 20 से भी ज्यादा शीर्ष अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद भी न तो बोलसोनारो प्रशासन सुधरा और न ही उसने ब्राजील की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की कोशिश की.

ब्राजील की हालत ये है कि अब वहां हर रोज बड़ी संख्या में मरीजों को आईसीयू में दाखिल करवाना पड़ रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों के पास न तो प्रोटेक्टिव गियर हैं और न ही खुद की सुरक्षा करने वाले मेडिकल उपकरण, जिसकी वजह से उनकी खुद की ज़िंदगी दांव पर लगी है. वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट कहती है कि अब तक ब्राजील में 116 से भी ज्यादा नर्सों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पॉलो मेडिकल स्कूल की एक रिसर्च कहती है कि खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से ब्राजील में कोरोना की जांच बहुत कम हो रही है और अगर वहां पर जांच ठीक ढंग से हो जाए तो कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा कम से कम 15 गुना ज्यादा बढ़ जाएगा.

रही बात राष्ट्रपति बोलसेनारो की, तो उन्होंने तो कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को मंजूरी दी थी, जबकि उन्हें ये पता था कि ये दवा उतनी कारगर नहीं है. लेकिन चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कह चुके थे कि उनके यहां इसी दवा से कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा है और बड़ी मात्रा में ये दवा भारत से अमेरिका ने मंगवाई भी थी तो बोलसेनारो ने इस दवा के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी. लेकिन ये दवा उतनी कारगर साबित नहीं हो पाई, जितना कि उम्मीद की जा रही थी.

अब जब लोग बड़ी संख्या में मर रहे हैं, तो ब्राजील की हालत ऐसी है कि कोई लाश उठाने वाला भी नहीं मिल रहा है. दो-दो दिनों तक लाश सड़क पर पड़ी रह रही है और उसे कोई छूता तक नहीं है. इसे देखते हुए कुछ राज्यों जैसे साओ पाओलो और रियो डी जेनेरियो ने अपने यहां लॉकडाउन को थोड़ा और सख्त बनाने की बात की है, लेकिन बोलसेनारो अब भी उतने ही लापरवाह दिख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget