एक्सप्लोरर

पंजाबी एक्टर हैं दीप सिद्धू, 2019 के चुनाव में हुई पॉलिटिक्स में एंट्री, अब सनी देओल ने किया किनारा

दीप सिद्धू काफी समय से किसानों के समर्थन में हैं लेकिन अचानक से हर तरफ चर्चा में हैं. दीप सिद्धू पंजाबी एक्टर हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल के साथ थे.

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर चढ़कर केसरिया झंडा लहराने वाला शख्स पंजाबी फिल्मों का सुपरस्टार है. दीप सिद्धू काफी समय से किसानों के समर्थन में हैं लेकिन अचानक से हर तरफ चर्चा में हैं. दीप सिद्धू पंजाबी एक्टर हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल के साथ थे.

सनी देओल की सफाई- मेरा कोई संबंध नहीं

2019 के लोकसभा चुनावों में ही दीप सिद्धू की राजनीति में एंट्री हुई. बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने गुरुदासपुर से चुनाव लड़ने के दौरान दीप सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी दे रखी थी. सनी देओल और दीप सिद्धू की ये तस्वीर भी देखने को मिली थी. ये तस्वीर अब इंटरनेट पर वायरल है. हालांकि दीप सिद्धू के विवादों में आते ही सनी देओल ने उनसे किनारा कर लिया है.

पंजाबी एक्टर हैं दीप सिद्धू, 2019 के चुनाव में हुई पॉलिटिक्स में एंट्री, अब सनी देओल ने किया किनारा

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ''आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 December को ,Twitter के माध्यम से यह साफ कर चुका हूँ कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है. जय हिन्द.''

2018 में मिला स्टारडम

दीप सिद्धू का जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ. उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है. बाद में दीप सिद्धू ने किंगफिशर मॉडल हंट का अवार्ड जीता. दीप सिद्धू ने पंजाबी फिल्मों में साल 2015 में 'रमता जोगी' से डेब्यू किया. ये फिल्म ठीकठाक चली लेकिन दीप सिद्धू को पॉपुलैरिटी 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से मिली. इस फिल्म में दीप ने गैंगस्टर का रोल निभाया था.

लॉकडाउन में खूब पढ़ाई की

लॉकाडउन से ठीक पहले दीप सिद्धू की फिल्म जोरा दास नुम्बरिया चैप्टर 2 रिलीज हुई थी. लॉकडाउन के दौरान दीप ने पंजाब के इतिहास के बारे में पढ़ा. लॉकडाउन के दौरान अपने फेसबुक पर दीप ने सिद्धू हिस्ट्री, इकॉनोमिक्स और एजुकेशन जैसे टॉपिक पर कई वीडियो भी पोस्ट की थीं. जब पंजाब में किसान बिल को लेकर प्रोटेस्ट शुरु हुए तभी से वो इसका हिस्सा रहे.

शुरु से ही किसानों के प्रदर्शन में साथ रहे

पंजाबी एक्टर हैं दीप सिद्धू, 2019 के चुनाव में हुई पॉलिटिक्स में एंट्री, अब सनी देओल ने किया किनारा

25 सितंबर को बंद के दौरान दीप सिद्धू लाइमलाइट में आ गए जब उन्होंने बाकी कलाकारों के साथ शंभु बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन शुरु किया. यहां पर बहुत भारी संख्या में लोग समर्थन के लिए पहुंचे थे. इसके बाद वहीं पर दीप सिद्धू परमानेंट धरने पर बैठ गए. इसके बाद अपनी टीम के साथ मिलकर दीप सिद्धू ने एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया और बड़े नेताओं को एक साथ आने और पंजाब के लिए फाइट करने के लिए आमंत्रित किया.

RSS-BJP का एजेंडा चलाने के आरोप लगे

जब दीप सिद्धू किसान बिल के लिए प्रोटेस्ट करने लगे तो उन पर बीजेपी और आरएसएस के साथ मिलकर एजेंडा चलाने का आरोप भी लगा. सनी देओल और पीएम मोदी के साथ उनकी तस्वीरों को वायरल भी किया गया लेकिन हमेशा उन्होंने इसे नकारा. सिद्धू ने कई बार कहा कि वो सिर्फ MSP के लिए नहीं लड़े रहे. वो इस मुद्दे को बड़े कैनवास में देख रहे हैं.

पंजाबी एक्टर हैं दीप सिद्धू, 2019 के चुनाव में हुई पॉलिटिक्स में एंट्री, अब सनी देओल ने किया किनारा

दिल्ली चलो अभियान के दौरान भारतीय किसान यूनियन का साथ दिया

दिल्ली चलो अभियान के दौरान जब हरियाणा में बैरिकेट्स तोड़कर आगे बढ़ने की बात आई तो सिद्धू ने भारतीय किसान यूनियन का साथ दिया. रास्ते में प्रोटेस्ट के दौरान एक सिक्योरिटी पर्सन से बहस की उनकी एक वीडियो भी वायरल हुई थी.

अपने भाषणों और मीटिंग में दीप सिद्धू खुलकर जरनैल सिंह भिंडरांवाले और मार्टिन लुथर किंग के कोट्स का इस्तेमाल करते हैं.

लाल किले पर झंडा फहराकर चर्चा में आए

पंजाबी एक्टर हैं दीप सिद्धू, 2019 के चुनाव में हुई पॉलिटिक्स में एंट्री, अब सनी देओल ने किया किनारा

26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान दीप सिद्धू ने लाल किले से केसरिया झंडा फहराया. इसके बाद उन्हें एनआईए ने तलब किया है. ये नोटिस सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) मामले में भेजा गया है. सिद्धू ने लाल किला की प्राचीर से पताका को हूसिटिंग करते हुए फेसबुक लाइव भी किया था. वीडियो में सिद्धू ने पंजाबी में कहा था, ''हमने विरोध जताने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए लाल किला पर सिर्फ निशान साहिब का झंडा फहराया है.''

  यह भी पढ़ें- abp न्यूज़ से बातचीत में किसानों का खुलासा, दीप सिद्धू-लक्खा सिधाना के कहने पर लाल किला पहुंचे थे पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर लगे लाल किला साजिश के आरोप, NIA ने किया तलब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget