एक्सप्लोरर

जब उस साल टकराई थीं शाहरुख खान की वो दो फिल्में, एक चली तो दूसरी पिटी

हर साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में दस्तक देते हैं कुछ याद रह जाती हैं तो कुछ को दर्शक बहुत जल्दी भुला देते हैं. ऐसा ही एक साल रहा 2004 जब किंग ऑफ रोमांस यानि शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' और 'वीर-ज़ारा' रिलीज हुई थी

हर साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में दस्तक देती हैं, कुछ याद रह जाती हैं तो कुछ को दर्शक बहुत जल्दी भुला देते हैं. ऐसा ही एक साल रहा 2004 जब किंग ऑफ रोमांस यानि शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेस' और 'वीर-ज़ारा' रिलीज़ हुई थीं. जहां एक तरफ शाहरुख का रोमांटिक अंदाज फिल्म 'वीर-ज़ारा' में दर्शकों के दिलों को धड़काने में एक बार फिर कामयाब रही तो वहीं आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेस' में 'मोहन' का सीधा-साधा किरदार भी लोगों के दिलों में घर कर गया. लेकिन जब बात आती है दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यहां बाज़ी 'वीर-ज़ारा' ने मारी. हालांकि 'स्वदेस' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पीछे रह गई मगर आज भी इस फिल्म को शाहरुख के करियर की बेस्ट फिल्मों में शामिल किया जाता है.

जब उस साल टकराई थीं शाहरुख खान की वो दो फिल्में, एक चली तो दूसरी पिटी

इसके अलावा 'वीर-ज़ारा' में एक पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी लड़के के बीच की प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारा गया था. शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, दिव्या दत्ता और ज़ोहरा सहगल जैसे कई शानदार कलाकारों ने बड़ी ही खूबसूरती से अपने किरदार अदा किए. ये फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर थी.

चलिए अब आपको उस साल की कुछ और बेतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

जब उस साल टकराई थीं शाहरुख खान की वो दो फिल्में, एक चली तो दूसरी पिटी

'धूम'- इस फिल्म में चोर पुलिस के बीच एक अलग ही रिश्ता देखने को मिला. फिल्म 'धूम' में जहां पुलिस वाले के किरदार में अभिषेक बच्चन तो वहीं चोर के किरदार में जॉन अब्राहम ने खूब धूम मचाई. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने हमारे देश में तेज रफ्तार वाली गाड़ियों और बाइकों का फेशन शुरू कर दिया.

'मुझसे शादी करोगी'- सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' ने भी टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म में दर्शकों को सलमान खान और अक्षय कुमार की नोक-झोंक काफी मज़ेदार लगी. इस सितारों के अलावा फिल्म में राजपाल यादव, कादर खान और अमरीश पुरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे.

जब उस साल टकराई थीं शाहरुख खान की वो दो फिल्में, एक चली तो दूसरी पिटी

'मस्ती' -विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म 'मस्ती' ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इस मज़ेदार कॉमेड़ी फिल्म में इन तीनों एक्टर्स के अलावा अमृता रॉव, तारा शर्मा और जेनेलिया डिसूज़ा ने लीड रोल निभाया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', जानें मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'जेलर 2' 400 करोड़ के पार, 'पेद्दी' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साउथ की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget