एक्सप्लोरर

‘चार यार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दोस्ती, लूट और क्राइम की दुनिया में फंसे चार दोस्त

प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ चार दोस्तों की कहानी है, जो एक गलत फैसले के बाद क्राइम और लूट की दुनिया में फंस जाते हैं. विनय वैकुल के निर्देशन में बनी यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'चार यार' इन दिनों काफी चर्चा में है. ऐसे में इसका जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें चार दोस्तों की कहानी देखने के लिए मिलती है. ये चारों दोस्त खुद में लिए एक हाई-स्टेक क्राइम ड्रामा हैं. इसमें काफी ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने के लिए मिलने वाले हैं, जो कि सस्पेंस और थ्रिल के साथ ही भरे हुए हैं.

इसमें दोस्ती और एम्बिशन के साथ जबरदस्त ह्यूमर, हाई-स्पीड कार चेज़, थ्रिलिंग डकैतियां और क्रिमिनल वर्ल्ड की काली दुनिया की एक झलक दिखाई गई है. इसमें बतौर लीड पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाग मेहता नजर आ रहे हैं, साथ ही साईं तम्हाणकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं.

'चार यार' में होंगे 8 एपिसोड

यह सीरीज़ 8-एपिसोड वाली है, जिसे विनय वैकुल द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है. पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. श्याम ने प्रोड्यूस किया है और BBC स्टूडियोज़ इंडिया ने डेवलप किया है. चार यार को विनय वैकुल, एस. हुसैन ज़ैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने बनाया है.

Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे तक का कलेक्शन

चार दोस्तों की जिंदगी में आता है बड़ा मोड़

शुरुआती 2000 के दशक की मुंबई की कहानी को यह प्रोजेक्ट खुद मेलें हुए है. मुंबई यह कैसा शहर है जहां सपने भीड़भाड़ वाले रास्तों के बीच कही पीछे छूट जाते हैं. इस सबके बीच में जीत, टोनी, साहिल और समीर नाम के पक्के दोस्त अपने सपनों को अपनी मिडिल क्लास जिंदगी से कहीं आगे लेकर जाते हैं. लेकिन एक मुश्किल हालात में लिया गया फैसला उन्हें एक ऐसे रास्ते पर ले जाता है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी. 

यह फैसला उनकी आम सी जिंदगी को क्राइम, गैंगस्टर और बड़ी चोरियों की खतरनाक दुनिया में धकेल देता है. जब तक उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है, तब तक वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन और उसके पीछे पड़े इंस्पेक्टर सुमित भालेराव के बीच खुद को बुरी तरह से फंसा हुआ पाते हैं. जैसे-जैसे उनके प्लान असफल होने लगते हैं, खतरनाक मुठभेड़ें और तेज़ रफ़्तार कार चोरियां उनकी मुश्किलें बढ़ा देती हैं. 

अब चारों दोस्तों को ज़िंदा रहने के लिए ऐसी दुनिया का सामना करना होगा, जो उनके लिए बिल्कुल नई है. यह एक ऐसी दुनिया है जहां उनकी एक छोटी-सी गलती भी सब कुछ खत्म कर सकती है. लेकिन सवाल यह है कि जब जान बचाना सबसे ज़रूरी हो और हर फैसले की एक कीमत हो, तब क्या ये चारों दोस्त हर परेशानी का सामना कर पाएंगे?

विनय वैकुल ने बताई सीरीज की खास बात

इस सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर विनय वाइकुल ने कहा , चार यार के जरिए हम जिंदगी की अनिश्चितता और उसे करीब से जानने के रोमांच की कहानी दिखाना चाहते थे. चार दोस्तों की जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, वे ऐसी मुश्किल में फंस जाते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. इस मुश्किल से उन्हें सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही बाहर निकाल सकता है. 

इन चारों दोस्तों की अलग-अलग पर्सनैलिटी, जो कभी एक-दूसरे से टकराती है तो कभी एक-दूसरे का साथ देती है, इस सफर को पूरी तरह उतार-चढ़ाव भरा बना देती है. इस सीरीज में चारों लीड एक्टर्स के साथ-साथ साई, सिकंदर, दिव्येंदु और चंकी जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना शानदार रहा, जिन्होंने अपने किरदारों में जान डाल दी. इस दुनिया को पर्दे पर उतारने में हमें बहुत मजा आया और मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि दर्शक प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखें और खुद इस सफर का अनुभव करें.

प्रयाग मेहता ने बताया अपने किरदार के बारे में

जय का किरदार निभाने वाले प्रयरक मेहता ने कहा , जय के बारे में जो चीज़ मुझे उत्साहित करती थी वो ये थी कि वो मेरे पहले निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग है. वो कम बोलने वाला इंसान है, जो बोलने से पहले सोचता है और हमेशा उसके पास एक प्लान होता है. जब भी कुछ गलत होता है, उसके दोस्त उसी का रिख करते हैं. 

लेकिन मुझे लगता है कि हम सबके साथ ऐसे पल आए हैं जब हमें पूरा यकीन था कि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि हम कितने गलत थे. यही चीज़ जय को मेरे लिए इतना दिलचस्प बनाती है. उसकी समझदारी उसकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वही उसकी कमज़ोरी भी बन सकती है. 

एक एक्टर के तौर पर, मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जो मुझे चैलेंज करें, और जय इतना बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरता है कि कभी-कभी ऐसा लगा जैसे मैं तीन अलग-अलग लोगों को निभा रहा हूं. मैं 'चार यार' को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, और मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ पसंद है वो ये है कि सारे क्राइम, एक्शन और अफरातफरी के पीछे, ये चार दोस्तों की कहानी है जो अपनी ज़िंदगी में कुछ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि बहुत से यंग लोग इससे जुड़ाव महसूस करेंगे.

साकिब अयूब को पसंद आया एक्शन

टोनी का किरदार निभाने वाले साकिब अयूब ने कहा, 'मैंने इससे पहले 'फर्जी', 'बंबई मेरी जान' और 'अनदेखी' में काफी एक्शन और स्टंट किए हैं, लेकिन 'चार यार' एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आई, इसकी कार चेज़, बड़े स्केल की सीक्वेंसेज और तेज रफ्तार एक्शन के साथ. टोनी की स्किन में घुसना और उसके मैनरिज्म को समझना भी उतना ही मज़ेदार रहा. और सबसे ज्यादा, टोनी हमेशा खास रहेगा, क्योंकि उसने मुझे एक आम बॉम्बे के लड़के का किरदार निभाने का मौका दिया, जबकि इससे पहले मैंने ज़्यादातर फ्लैम्बॉयंट किरदार ही निभाए हैं.' 

वो आगे कहते हैं, 'विनय सर और मुकेश सर का खास शुक्रिया, जिन्होंने मुझमें टोनी को देखा. शूट एक शानदार अनुभव रहा, चाहे वो फिजिकल चैलेंजेस हों, कार चेज़ हों, कभी ना खत्म होने वाली नाइट शिफ्ट्स हों, या फिर मेरे को-स्टार्स के साथ बिताया गया वक्त. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इस सीरीज़ का एड्रेनलिन और अनप्रेडिक्टेबिलिटी उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में मज़ा आया.'

पूरव झा के लिए खास है यह सीरीज

साहिल का किरदार निभाने वाले पूरव झा ने बताया ,सालों से कॉन्टेंट बनाने के बाद, 'चार यार' मेरे लिए एक खास मील का पत्थर है, खासकर 'द ट्रेटर्स' के बाद. ये एक एक्टर के तौर पर मेरी पहली बड़ी रिलीज़ है, जो मैं हमेशा से करना चाहता था. 

साहिल का किरदार निभाना मुझे एक बिल्कुल अलग दुनिया एक्सप्लोर करने के लिए पुश करता था, और एक्शन ट्रेनिंग ने मुझे नए तरीकों से चैलेंज किया. मैंने विनय सर से भी बहुत कुछ सीखा और साकिब, नमन और प्रयरक के साथ काम करके बहुत  अच्छा वक्त बिताया. मुझे बेताबी से इंतज़ार है कि दर्शक मेरा ये नया रूप देखें और साहिल के सफर को जानें.

नमन जैन को पसंद आया समीर का अंदाज

समीर का किरदार निभाने वाले नमन जैन ने कहा, समीर वो इंसान है जो हर चीज़ के गलत होने पर भी हंसी ढूंढ लेता है, और उसके इस पहलू को एक्सप्लोर करने में मुझे बहुत मज़ा आया. वो एक ऐसी कहानी में जो इंटेंस सिचुएशंस से भरी है, एक अलग एनर्जी लेकर आता है, लेकिन शो आगे बढ़ने के साथ उसकी अपनी परेशानियां और अलग-अलग शेड्स सामने आते हैं. 

समीर जैसा किरदार मिलना भी मुश्किल है और निभाना भी, और इस किरदार के ज़रिए मैंने जो एक्सप्लोर किया है वो मेरे पहले निभाए गए सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है. स्क्रीन के बाहर, हम चारों के बीच एक नेचुरल दोस्ती बन गई, और हमारे बीच की नोकझोंक ने सेट पर हमारे वक्त को और भी मज़ेदार बना दिया. मैं विनय सर का शुक्रगुज़ार हूं जिन्होंने हमें साथ लाया, और मुझे बेताबी से इंतज़ार है कि दर्शक समीर से मिलें और देखें कि वो इस गैंग में क्या लेकर आता है.

चार यार का प्रीमियर एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर इस 23 अक्टूबर, 2026 को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और इलाकों में हिंदी में होगा.

एयरपोर्ट पर 'रामायण' के 'राम' संग 'रावण' की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget