एक्सप्लोरर

नेटफ्लिक्स सीरीज 'द क्राउन' में नजर आएंगे पाक एक्टर हुमायूं सईद, सामने आया फर्स्ट लुक

Humayun Saeed Firts Look The Crown : हॉलीवुड सीरीज में एक्टिंग करने का मौका मिलने पर सईद काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि, पर्दे पर किसी रियल लाइफ करेक्टर का रोल निभाना बड़ी जिम्मेदारी है.

Humayun Saeed Firts Look The Crown: नेटफ्ल‍िक्स की सुपरहिट सीरीज 'द क्राउन (The Crown)' के पांचवे सीजन में पाकिस्तानी कलाकार हुमायूं सईद भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. सईद 'द क्राउन' शो के पांचवे सीजन (The Crown Season 5) में ब्रिटिश राजकुमारी डायना के करीबी दोस्त डॉ. हसनत का किरदार निभाते नजर आएंगे.

अब इस रॉयल ड्रामा में हुमायूं सईद का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इसमें एक्टर काफी दमदार लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपना ये फर्स्ट जारी करते हुए खुशी जाहिर की है. सईद नेटफ्लिक्स ओरिजिनल में कास्ट होने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता हैं.

'लंदन नहीं जाऊंगा' स्टार हुमायूं सईद ने अपना ये लुक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा- 'आखिरकार! ये हो ही गया.' एक्टर के इस पोस्ट पर पाकिस्तानी सिनेमा के बाकी कलाकार उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि सईद का किरदार डॉ हसनत एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी डॉक्टर की भूमिका है जो 1995 से 1997 तक राजकुमारी डायना के साथ रिलेशनशिप में थे. ऐसे में वह डायना का रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humayun Saeed (@saeedhumayun)

बता दें कि, सईद का ये एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक वेबसाइट 'वैराइटी' ने शेयर किया है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सईद ने कहा, "डॉ हसनत खान और राजकुमारी डायना एकदम अपोजिट थे, वह हर तरह से एक बहुत ही साधारण व्यक्ति थे और मुझे लगता है कि इसी बात से वो राजकुमारी डायना को अपनी ओर आकर्षित कर पाए. उनके स्वभाव और सादगी ने उन्हें राजकुमारी डायना के लिए खास बना दिया था."

सईद ने आगे कहा, "मैंने पर्दे पर रियल लाइफ करेक्टर नहीं निभाया है और डॉ. हसनत खान की भूमिका निभाना, वो भी जिसे हर कोई राजकुमारी डायना के कारण जानता हो, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. मुझे भरोसा है कि दर्शकों को इस किरदार और रिश्ते की सादगी पसंद आएगी." 'द क्राउन का पांचवां सीज़न 9 नवंबर को रिलीज़ होने वाला है. 

यह भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget