एक्सप्लोरर

Mirzapur 3 की शूटिंग की तस्‍वीरें लीक, गुड्डू भैया का दिखा भौकाल, पावर के लिए भिड़ेंगे कालीन भैया से

Mirzapur 3 Shooting Photos: 'मिर्जापुर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये अच्‍छी खबर हो सकती है. सेट से तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें गुड्डू भैया अपने भौकाल वाले अंदाज में दिखे हैं.

Photos Leaked From Mirzapur 3 Set: ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भैया और कालीन भैया जैसे किरदार हम सभी के दिमाग में इतने रच-बस गए हैं कि ऐसा लगता है कि अपने ही बीच के जीता-जागता इंसान हैं. खास तौर से यह बात पूर्वाचंल के लोग अच्‍छे से समझ सकते हैं, जहां इस तरह के भौकाल मचाने वाले किसी ना किसी गली-नुक्‍कड़ पर मिल ही जाते हैं.

खैर, अपराध-रोमांच पर आधारित ‘मिर्जापुर’ के चाहने वाले सिर्फ पूर्वी यूपी नहीं बल्कि पूरे देश में हैं. इसके दोनों सीजन की जबरदस्‍त सफलता इस बात का सबूत है. साथ ही अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और विक्रांत मैसी, दिव्येन्दु शर्मा और श्‍वेता त्रिपाठी जैसे सभी कलाकारों के दमदार अभिनय का भी कमाल है.

अब बात करते हैं ‘मिर्जापुर’ के अगले सीजन की, जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार है. तो बता दें कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से तस्‍वीरें भी लीक हो चुकी हैं. इनमें गुड्डू भैया यानि कि अली फजल अपने भौकाल वाले अंदाज में ही मिर्जापुर की सड़कों पर शूट करते नजर आए हैं.


Mirzapur 3 की शूटिंग की तस्‍वीरें लीक, गुड्डू भैया का दिखा भौकाल, पावर के लिए भिड़ेंगे कालीन भैया से

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश के चुनार और वाराणसी में ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग चल रही है, जिसे देखने के लिए भारी संख्‍या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है. बताया जा रहा है कि तीसरे सीजन में ताकत व सत्‍ता की लड़ाई और भी खौफनाक होने वाली है. पिछले सीजन में कालीन भैया यानि पंकज त्रिपाठी ने अपने बेटे मुन्‍ना को खो दिया था. ऐसे में कहा जा रहा है कि तीसरे सीजन में बदले को लेकर उनका रौद्र रूप नजर आएगा. कुल मिलाकर ‘मिर्जापुर 3’ में पहले से कहीं ज्‍यादा खौफनाक ड्रामा देखने को मिलेगा.


Mirzapur 3 की शूटिंग की तस्‍वीरें लीक, गुड्डू भैया का दिखा भौकाल, पावर के लिए भिड़ेंगे कालीन भैया से

अब ‘मिर्जापुर 3’ (Mirzapur 3) की शूटिंग तो चल रही है, मगर यह कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है. वैसे अटकलें हैं कि अगले साल के मध्‍य में यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Video: शिल्‍पा शेट्टी के बच्‍चे बने कृष्‍ण और राधा, धूमधाम से मनाई जन्‍माष्‍टमी, क्‍यूट वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

यह भी पढ़ें: देशभक्ति फिल्‍म में काम करने जा रही हैं Sara Ali Khan, इस फ्रीडम फाइटर का निभाएंगी किरदार, कहानी है जबरदस्‍त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget