एक्सप्लोरर

Radhe Trailer: राधे का ट्रेलर रिलीज, क्राइम खत्म करने के लिए मारधाड़ करते नज़र आए सलमान खान

Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer सलमान खान-दिशा पाटनी स्टारर और प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी 'राधे' सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो आएगी मगर एक अलग अंदाज में. इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ नज़र आएंगे.

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में दबंग खान खूब मारधाड़ करते नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है. ये फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है.

इसमें सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं. इसमें वो अपने शहर के अपराध को खत्म करते नज़र आ रहे हैं. फिल्म में सलमान राधे के किरदार में हैं जो 97 एनकाउंटर्स कर चुका हैं. अपने शहर से अपराध हटाने के लिए राधे किसी हद तक गुजर जाने को तैयार है.

इसमें सलमान खान के साथ दिशा पाटनी रोमांस करती नज़र आएंगी. ट्रेलर के मुताबिक इसमें जैकी श्रॉफ की बहन के किरदार में दिशा हैं जो राधे से प्यार करती हैं. 


Radhe Trailer: राधे का ट्रेलर रिलीज, क्राइम खत्म करने के लिए मारधाड़ करते नज़र आए सलमान खान

वहीं इसमें रणदीप हुड्डा भी हैं. रणदीप इसमें निगेटिव किरदार में हैं. इसमें राधे कहता है, ''एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने बाप की भी नहीं सुनता. मैं ये शहर साफ करके रहूंगा.''

ये फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था. इस साल भी कई बार रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरें आईं. लेकिन अब सलमान खान फिल्म्स ने निर्णय लिया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ मल्टी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी.

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी 'राधे' 'पे पर व्यू' मॉडल के तौर पर जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच चैनलों पर एक साथ देखी जा सकेगी. यहां फिल्म देखने के लिए हर दर्शक को निश्चित रकम चुकानी होगी और उसके बाद ही इस फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकेगा‌. इसके अलावा देश विदेश में जहां-जहां पर सिनेमाघर खुले हैं, वहां के सिनेमाघरों में 13 मई को फिल्म 'राधे' को रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया गया है.

देखें ट्रेलर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Day 1 Worldwide: ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 125 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', साल 2026 की टॉप 5 तमिल फिल्मों मे की एंट्री
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड उड़ाया गर्दा, साल 2026 का बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लीव इंडिया' नोटिस मिलने के बाद इमरान खान ने गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को लगाया गले, कजिन भी दिखीं साथ
'लीव इंडिया' नोटिस मिलने के बाद इमरान खान ने गर्लफ्रेंड-कजिन को लगाया गले, देखें फोटो
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' के आते ही बिगड़ा 'दृश्यम 3' का खेल, 'हनुमान अंश' का सिंहासन भी डोला
थर्सडे को 'जेलर 2' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'दृश्यम 3'- 'हनुमान अंश' का का बिगड़ा खेल
'मैं भगवान राम का रोल निभाने के लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा
'मैं भगवान राम का किरदार निभाने के लायक नहीं हूं', रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget