एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से पीड़ित वाजिद खान का हार्ट अटैक से निधन, कुछ ही देर में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

भाई साजिद खान ने एबीपी न्यूज़ से से कहा कि वाजिद कोरोना वायरस से संक्रमित जरूर थे मगर उनके मौत की वजह हार्ट अटैक है. उनके अंमित संस्कार के लिए किन्ही भी 20 लोग को शामिल होने की इजाजत दी गई है.

मुम्बई: मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान की रविवार की रात को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. हालांकि वो कोरोना वायरस के भी शिकार थे. 43 वर्षीय वाजिद की मौत मुम्बई के चेम्बूर में स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में हुई, जहां वे किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते पिछले ढाई-तीन महीने से भर्ती थे. सूत्रों से पता चला है कि पिछले तीन-चार दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

वाजिद को वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान ट्रस्ट की श्मसान भूमि में थोड़ी देर में सुपर्दे-खाक किया जाएगा. उनके अंमित संस्कार के लिए किन्ही भी 20 लोग को शामिल होने की इजाजत दी गई है. 29 अप्रैल को दिवंगत हुए इरफान खान को भी इसी कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक किया गया था.

वाजिद खान के भाई साजिद ने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि की कि वाजिद कोरोना वायरस से संक्रमित थे, मगर उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है. गौरतलब है कि 2018 को वाजिद को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजिओप्लास्टी भी हुई थी.

वाजिद खान की मौत की मौत पर बात करते हुए सलीम मर्चेंट ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हां, ये सच है कि वाजिद अब हमारे बीच नहीं हैं." सलीम ने कोविड-19 से वाजिद की मौत की खबर से इनकार करते हुए कहा, "तकरीबन 6 महीने पहले वाजिद को किडनी की समस्या हुई थी और फिर उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. उसके बाद से उनकी प्रतिकारक क्षमता काफी कम हो गयी थी. वाजिद को गले का इंफेक्शन भी हो गया था, जिससे उन्हें गले में काफी तकलीफ हो रही थी."

सलीम ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वाजिद को कई बार किडनी में इंफेक्शन से गुजरना पड़ा था और वे काफी कमजोर हो गये थे. सलीम ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उनके यूं चले जाने पर मैं और क्या कहूं. साथ में गुजारे कई हसीन पल मुझे हमेशा याद आएंगे."

उल्लेखनीय है कि दोनों भाई साजिद और वाजिद ने 1998 में सलमान खान-काजोल स्टारर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वाजिद ने साजिद के साथ मिलकर सलमान खान की फिल्म तेरे नाम, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, हेलो, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, वांटेड, वीर, दबंग, एक था टाइगर, नो प्रॉब्लम जैसी कई फिल्मों का हिट संगीत दिया.

साजिद-वाजिद ने क्या यही प्यार है, किलर, शादी करके फंस गया यार, चोरी-चोरी, कल किसने देखा, तुमको न भूल पाएंगे, जाने क्या होगा, कल किसने देखा आदि और भी फिल्मों के लिए संगीत दिया. इसके अलावा वे म्यूजिकल शो सारेगामापा से भी लम्बे अर्स तक जुड़े रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget