हैंडसम Vicky Kaushal ने अपनी कजिन की शादी में निभाईं रस्में, देखें तस्वीरें और वीडियो
एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की कजिन की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. शादी में विक्की एक आदर्श भाई के रूप में दिखे.

Vicky Kaushal Cousin's Wedding Pics: अपनी कजिन की शादी से बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तस्वीरें सामने आई हैं. विक्की एक हैंडसम भाई लग रहे हैं. अपनी चचेरी बहन डॉ. उपासना वोहरा की शादी में विक्की एक अच्छे भाई की तरह रस्मों में भाग ले रहे हैं. वहीं, उपासना वोहरा ने इन तस्वीरों और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. तस्वीरों में विक्की (Vicky Kaushal) को हल्दी समारोह के साथ-साथ शादी की बाकी रस्मों में भी भाग लेते देखा गया था. इसके अलावा विक्की कौशल शादी में बाकी भाइयों के साथ बहन की पालकी को कंधा देने के लिए भी शामिल हुए.
View this post on Instagram
बहन की शादी में विक्की कौशल ने एक क्रिस्प सूट पहना था, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे. शादी समारोह के बाद, बिदाई के दौरान, दुल्हन को आंसू बहाते हुए देख विक्की कौशल भी काफी इमोशनल दिख रहे थे. आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में विक्की कौशल ने अपनी भतीजी के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. फोटो में, उसकी भतीजी मुस्कुरा रही थी जबकि विक्की उसके गाल पर किस कर रहे थे. विक्की ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'इस तायाजी के लिए अपनी छोटी सी भतीजी से दोस्ती करने के लिए बहुत सारी घूमी-घुमी और जोकर बनना पड़ा.'
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपने 9 साल पूरे किए हैं. उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो 'बॉम्बे वेलवेट' में दिखाई दिए, जिसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे. विक्की को फिल्म 'मसान' से इंडस्ट्री में पहचान मिली, जिसके बाद वो 'संजू', 'राजी', 'मनमर्जियां', 'रमन राघव 2.0' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए. विक्की के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. इनमें 'सरदार उधम सिंह', 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा', 'मिस्टर लेले' और 'फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ' की बायोपिक शामिल है.
यह भी पढ़ेंः
Sania Mirza ने घर पर मनाया ईद का जश्न, शेयर की खूबसूरत तस्वीर






















