एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या गुपचुप तरीके से सगाई करने जा रहे हैं रणबीर-आलिया? रणधीर कपूर ने abp न्यूज़ से बताई सच्चाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबर की पुष्टि करने‌ के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने रणबीर कपूर के चाचा और अभिनेता रणधीर कपूर को फोन किया तो उन्होंने इस खबर की प्रामाणिकता से साफ इनकार किया और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया.

मुम्बई: रणबीर कपूर, अपनी मां नीतू सिंह और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ परसों के दिन मुम्बई से जयपुर के‌ लिए रवाना हुए थे. फिलहाल ये सभी अपने अन्य करीबी दोस्तों के साथ सभी रणथम्बोर के अमन होटल में ठहरे हुए हैं, जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी रुके हुए हैं. मगर रणबीर और आलिया के कई करीबियों के साथ इकट्ठा हो जाने से अब इस बात का कयास लगाया जा रहा है रणबीर और आलिया की सगाई होने जा रही है.

इस खबर की पुष्टि करने‌ के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने रणबीर कपूर के चाचा और अभिनेता रणधीर कपूर को फोन किया तो उन्होंने इस खबर की प्रामाणिकता से साफ इनकार किया और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया.

रणधीर कपूर ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है. इस खबर में कोई दम नहीं है. अगर रणबीर और आलिया की सगाई होनेवाली होती तो मैं और परिवार के बाकी लोग भी तो वहां होते न! रणबीर, आलिया, नीतू वहां छुट्टियां मनाने और नये साल का जश्न मनाने के लिए गये हुए हैं. इसके अलावा और कोई बात नहीं है."

View this post on Instagram
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

कपूर परिवार के एक अन्य सदस्य ने भी रणबीर और आलिया की सगाई की खबर को गलत ठहराया और कहा कि वे सभी वहां पर छु्ट्टियां मनाने गये हुए हैं. सूत्र ने कहा, "सगाई की खबर कोरी गप्प के अलावा कुछ भी नहीं है."

एबीपी न्यूज़ ने आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान से भी संपर्क साधा, मगर उन्होंने इस खबर को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि अथवा इससे इनकार करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं."

View this post on Instagram
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने जब आलिया भट्ट की टीम से इस खबर की पुष्टि के लिए संपर्क किया तो टीम ने भी आलिया के वहां छुट्टियां बीताने और और नये साल का जश्न मनाने की बात कही और होनेवाली सगाई की खबर से इनकार किया.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में रणबीर कपूर ने पत्रकार राजीव मसंद को दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि इस साल अगर कोविड-19 महामारी नहीं आई होती तो वे आलिया के साथ शादी कर चुके होते.

ये भी पढ़ें:

What! एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं दीपिका पादुकोण, साथ ही हैं पति रणवीर सिंह

सगाई के बावजूद भी बच्चन परिवार की बहू न पाई कपूर खानदान की ये बेटी, जानिए बॉलीवुड की ऐसी जोड़ियां जो खुल्लम-खुल्ला प्यार और एलान के बाद भी नहीं पहुंची मंडप

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ट्रोल हुए थे धनुष, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल अवॉर्ड जीतने पर ट्रोल हुए थे धनुष, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget